1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Video: कीचड़ में फंस गई मामा की गाड़ी, जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे शिवराज सिंह चौहान

Video: कीचड़ में फंस गई मामा की गाड़ी, जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे शिवराज सिंह चौहान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 23, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 04:30 pm IST

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार आज बहरागोड़ा में बारिश के बीच कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई, जहां वह एक सार्वजनिक रैली के लिए गए थे।

शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी फंसी- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी फंसी Image Source : SOCIAL MEDIA

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार आज बहरागोड़ा में बारिश के बीच कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई, जहां वे एक सार्वजनिक रैली में जनता को संबोधित करने जा रहे थे। भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनावी प्रभार दिया है। जिसके लिए झारखंड में वे पार्टी के लिए खूब मेहनत भी कर रहे हैं।

आज उन्होंने बहरागोड़ा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, ''बादल बरस रहे हैं, बिजली चमक रही है और भारी बारिश हो रही है लेकिन फिर भी आप परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसे देखकर आज मैं कह सकता हूं कि अँधेरा दूर होगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और बदलाव आयेगा।" आगे उन्होंने यह भी कहा कि, "झारखंड की माताएं, बहनें, बेटियां अपील कर रही हैं कि झारखंड की माटी, रोटी, बेटी संकट में है। माटी मतलब विदेशी घुसपैठियां आ रहे हैं, बेटी मतलब बेटियां सुरक्षित नहीं है और रोटी मतलब रोजगार नहीं है और इसलिए वो अपील कर रही हैं कि माटी, रोटी, बेटी को बचा लीजिए। शिवराज ने इस दौरान कहा कि राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने पर माटी, रोटी और बेटी तीनों सुरक्षित रहेंगी।" 

NRC और पक्के मकान का वादा

शिवराज ने कहा कि, "झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार रेत लूटने का काम कर रही है।" उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वचन दिया कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। गरीबों को मकान बनाने के लिए रेत फ्री में दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाने का भी वादा किया। शिवराज ने कहा कि इस रजिस्टर के बनने से कोई विदेशी घुसपैठिया अपना आधार कार्ड नहीं बनवा पाएगा और वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं लिखवा पाएगा। 

ये भी पढ़ें:

Video: महिलाओं ने भैया शिवराज को सौंपी गांव की माटी, कृषि मंत्री बोले- BJP माटी-बेटी-रोटी तीनों को सुरक्षित रखेगी

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, दो दिवसीय दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।