1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. कौन हैं महुआ माजी? JMM ने बनाया प्रत्याशी, एक बार फिर रांची से लड़ेंगी चुनाव

कौन हैं महुआ माजी? JMM ने बनाया प्रत्याशी, एक बार फिर रांची से लड़ेंगी चुनाव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 23, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 04:11 pm IST

झामुमो ने अब तक 36 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। झामुमो ने रांची से महुआ माजी को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं महुआ माजी?

महुआ माजी- India TV Hindi
महुआ माजी Image Source : PTI

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन रह गए हैं। राज्य की सभी 81 सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दल आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे, जिसमें कांग्रेस और झामुमो 81 में से 70 सीट पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि बाकी 11 सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एवं वामपंथी दल चुनाव लड़ेंगे। इसके मद्देनजर झामुमो ने अब तक 36 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। झामुमो ने रांची से महुआ माजी को चुनाव मैदान में उतारा है।  

कौन हैं महुआ माजी?

महुआ माजी वर्तमान में झारखंड से झामुमो की राज्यसभा सदस्य हैं। JMM ने रांची विधानसभा सीट से एक बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी महुआ माजी रांची से JMM के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी। 2019 के चुनाव में महुआ माजी 5904 वोटों के अंतर से बीजेपी के सीपी सिंह से हार गई थीं। महुआ माजी झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के सीपी सिंह के सामने महुआ माजी होंगी। 

बता दें कि रांची विधानसभा सीट 1990 से लगातार बीजेपी जीतती आ रही है। 1985 में कांग्रेस के जय प्रकाश गुप्ता ने रांची सीट पर जीत दर्ज की थी। 1990 में बीजेपी के गुलशन लाल आजमानी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। 1995 में यहां से बीजेपी के यशवंत सिन्हा को जीत मिली। 1996 में लोकसभा चुनाव में यशवंत सिन्हा हजारीबाग संसदीय सीट से चुने गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में 1997 में सीपी सिंह ने पहली बार जीत दर्ज की। उसके बाद साल 2000, 2005, 2009, 2014 और 2019 में सीपी सिंह ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एनसीपी ने 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, बारामती से चुनाव लड़ेंगे अजित पवार, नवाब मलिक का कटा टिकट

बेंगलुरु में 7 मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, डिप्टी CM बोले- मालिक, ठेकेदार और अधिकारी पर होगा एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।