1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC Exam 2020: यूपीएससी ने इन दो बड़ी परीक्षाओं को किया स्थगित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

UPSC Exam 2020: यूपीएससी ने इन दो बड़ी परीक्षाओं को किया स्थगित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 06:37 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 06:40 pm IST

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा (Engineering Services Main exam) और जियोलॉजिस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा (Geologist Services Main Exam) को स्थगित कर दिया गया है।

upsc cancelled engineering services main exam and joint geo...- India TV Hindi
upsc cancelled engineering services main exam and joint geo scientist main exam read details Image Source : PTI

UPSC Exam 2020: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा  (Engineering Services Main exam)  और जियोलॉजिस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा (Geologist Services Main Exam) को स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी आज यूपीएससी की वेबसाइट पर दी गई।  पहले ये दोनों परीक्षा अगस्त के महीने में होने वाली थीं, लेकिन इन्हें अब स्थगित कर दिया गया है। यूपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी करके बताया,  "08-09/08/2020 को होने वाला इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य एग्जाम 2020 और जियोलॉजिस्ट सर्विस मुख्य एग्जाम 2020 अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है."

इस बीच, आयोग ने उन उम्मीदवारों के लिए एक विकल्प दिया है जो सिविल सेवा के लिए अपने परीक्षा केंद्र को बदलना चाहते हैं। कैंडिडेट्स अपना सेंटर दो चरणों में upsconline.nic.in के जरिए बदल सकते हैं. पहले चरण में एग्जाम सेंटर के लिए विंडो 7-13 जुलाई 2020 के बीच खुलेगी. एग्जाम सेंटर करेक्शन के लिए दूसरे चरण में विंडो 20-24 जुलाई के बीच खुली रहेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन