1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. BECIL में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

BECIL में नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 02:53 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 02:54 pm IST

10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टैंट इंडिया लिमिटेड (BECIL), नोएडा ने मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

becil mts recruitment, apply here- India TV Hindi
becil mts recruitment, apply here Image Source : FILE

BECIL Multi Tasking Staff Recruitment 2020: 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है दरअसल ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टैंट इंडिया लिमिटेड (BECIL), नोएडा ने मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपने आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते हैं. ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पहुँचने की अंतिम तिथि 15 जून है। बेसिल की इस भर्ती में कुल 464 रिक्तियां हैं जोकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ऑफिस (EDMC) के लिए हैं

रिक्तियों की कुल संख्या - 464 पद

पदों का विवरण

  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (पूर्वी दिल्ली म्युनिसिपल कार्पोरेशन)

शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड / संस्थान से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. अनुभवी उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को 14,842 रुपए प्रतिमाह वेतन के रूप में लिया जायेगा.

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य और ओबीसी के लिए – Rs. 500/-
  • SC/ST/PH उम्मीदवारों के लिए – Rs. 250/-

चयन प्रक्रिया:  उम्मीदवारों का चयन कंपनी के नियानानुसार किया जायेगा. इंटरव्यू के लिए बुलाये गए उम्मीदवारों को कोई टीए/डीए नहीं दिया जायेगा.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन