1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. हिमाचल में PTA शिक्षकों को नियमित करने को लेकर हिमाचल कैबिनेट का फैसला

हिमाचल में PTA शिक्षकों को नियमित करने को लेकर हिमाचल कैबिनेट का फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:28 pm IST

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 6799 पीटीए शिक्षकों के बारे में राज्य सरकार ने फैसला ले लिया है।

pta teachers regularization decision by himachal pradesh...- India TV Hindi
pta teachers regularization decision by himachal pradesh cabinet Image Source : GOOGLE

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 6799 पीटीए शिक्षकों के बारे में राज्य सरकार ने फैसला ले लिया है। गुरुवार को हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में सभी पीटीए शिक्षओं को नियमित करने का फैसला किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही पीटीए, पीएटी और पैरा टीचर्स के हक में फैसला सुना दिया है और उनको नौकरी में पक्का करने की राह अब आसान हो गई है। हिमाचल सरकार हालांकि पहले ही पीटीए शिक्षओं को नियमित अध्यापकों की तरह वेतन दे रही है लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला होने की वजह से उन्हें नियमित नहीं किया गया था। इसमें 6799 पीटीए, 3400 पैट और 2700 पैरा शिक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैबिनेट के इस फैसले ही जानकारी दी।  

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन