1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. UP board result 2019: यूपी बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें

UP board result 2019: यूपी बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी हो सकते हैं 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2019 05:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 06:50 pm IST

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20-25 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किए जा सकते है।

UP board 12th-10th result 2019- India TV Hindi
UP board 12th-10th result 2019

UP board result 2019 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20-25 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किए जा सकते है। आप रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in या www.upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। दिल्ली में कंप्यूटर एजेंसियां परीक्षा परिणाम लगभग तैयार कर चुकी है।

Related Stories

नतीजे किस दिन जारी होंगे इसे लेकर बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों का ऐलान 20-25 अप्रैल के बीच किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव बुधवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, जहां वह  अन्य अफसरों के साथ मिलकर शिक्षा परिणाम को अंतिम देंगी।

बता दें कि UPMSP ने पिछले साल यानि 2018 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था। इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस बार भी 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। UPMSP के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड प्रशासन की सख्ती की वजह से लगभग लाखों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा छोड़ दी थी।

ऐेसे देखें रिजल्ट-

1) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in, www.upresults.nic.in पर जाएं।

2) आपको UP Board Class 10 Results/UP Board 12th Results 2019 लिखा दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक करें।

3) अब आपको अपना 10वीं और 12वीं कक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा उसको डालने के बाद एंटर करें जिसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन