1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे हुए घोषित, ऐसे करें चेक

हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे हुए घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2019 11:04 am IST,  Updated : Oct 31, 2019 11:04 am IST

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 30 अक्टूबर 2019 को कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2019 जारी कर दिया है।

Haryana Open School Result 2019 Declared- India TV Hindi
Haryana Open School Result 2019 Declared

Haryana Open School Result 2019: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 30 अक्टूबर 2019 को कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2019 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि बोर्ड ने सितंबर 2019 में हरियाणा ओपन स्कूल के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की थी। पूरक परीक्षा का आयोजन कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक ही समय में किया गया था। वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा 4 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित की गई थी और 4 सितंबर से 14 सितंबर 2019 तक माध्यमिक परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार बीएसईएच, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट से अधिक जानकारी ले सकते हैं।

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर या नाम की जरूरत है। अपने परिणाम की जांच करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट या एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर के जरिए परिणाम देखना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि किसी भी समस्या के बिना आसानी से अपने परिणाम की जांच कर सकें।

ऐसे करें हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2019 चेक: How To Check Haryana Open School Result 2019

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीएसईएच की आधिकारिक साइट www.bseh.org.in पर जाएं।
  2. वहां होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा ओपन स्कूल रिजल्ट 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुल जाएगा जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
  4. इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. परिणाम की जांच करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन