1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. RRB JE Answer key 2019: आज जारी हो सकती है आरबी जेई सीबीटी-1 एग्जाम की आंसर की, यहां करें चेक

RRB JE Answer key 2019: आज जारी हो सकती है आरबी जेई सीबीटी-1 एग्जाम की आंसर की, यहां करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 03:28 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 03:34 pm IST

RRB JE Answer key 2019: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जेई परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी कि 11 जुलाई को जारी कर सकता है।

rrb je answer key- India TV Hindi
rrb je answer key

RRB JE Answer key 2019: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जेई परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी कि 11 जुलाई को जारी कर सकता है। आरआरबी जेई 2019 आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा 22 मई से 2 जून तक आयोजित की गई थी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 26 जून से 28 जून तक आयोजित की गई थी। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर आंसर की डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी जेई 2019 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अगस्त में जारी करेगा। हालांकि रिजल्ट घोषित करने को लेकर विभाग द्वारा कोई निर्धारित तिथि नहीं घोषित की गई है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी जेई की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

यह भी पढ़ें: RRB Paramedical Exam: पैरामेडिकल एग्जाम डेट और यात्रा पास के लिए जारी हुई ये जरूरी सूचना, करें चेक

आरआरबी जेई 2019 आंसर की ऐसे करें डाउनलोड : RRB JE Answer key 2019 How to Download

  1. आरआरबी जेई 2019 की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  2. आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  4. आरआरबी जेई 2019 एग्जाम आंसर की आपके सामने होगा।
  5. आरआरबी जेई 2019 आंसर की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट की मानें तो इस भर्ती के जरिए जेई के कुल 13,487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आरआरबी जेई के विभिन्न पदों पर होने वाली नियुक्तियों से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन