1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. तमिलनाडु में 10वीं ,12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जुलाई में होंगे जारी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

तमिलनाडु में 10वीं ,12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जुलाई में होंगे जारी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2020 05:23 pm IST,  Updated : May 30, 2020 05:23 pm IST

तमिलनाडु में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम जुलाई में जारी किए जाएंगे, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री केए सेंगोट्टाइ ने आज ये जानकारी दी है

tamil nadu Class 10, 12 board exam results to be announced...- India TV Hindi
tamil nadu Class 10, 12 board exam results to be announced in July Image Source : FILE

Tamil Nadu Class 10, 12 Board exam results: तमिलनाडु में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम जुलाई में जारी किए जाएंगे, राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री के ए सेंगोट्टियान ने आज ये जानकारी दी है। हालांकि, मंत्री ने तमिलनाडु कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम की घोषणा की सही तारीख का खुलासा नहीं किया। उन्होनें कहा, "ज्यादातर कक्षा 10 और 12 के परीक्षाओं का परिणाम जुलाई में घोषित किया जाएगा परिणामों के घोषणा की सही तारीख का खुलासा करना असंभव है।" उन्होंने बताया कि शिक्षक कक्षा 12 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे हुए हैं।

सरकार द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 9.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 15 से 25 जून तक आयोजित की जाएगी। राज्य में COVID-19 मामलों में तेजी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले, परीक्षाएं 1-12 जून से निर्धारित थीं। कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर, मंत्री ने कहा कि स्कूलों की फिर से खोलने की तारीख का खुलासा नहीं किया जा सकता है और सरकार इस मामले को देखने के लिए एक समिति द्वारा बनाई गई सिफारिशों के आधार पर निर्णय लेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन