1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP board result 2019: 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों की तारिखों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद

UP board result 2019: 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों की तारिखों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2019 04:54 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 07:49 pm IST

UP board result 2019 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षा परिषद द्वारा नतीजों की तारिखों की घोषणा सोमवार को की जा सकती है।

UP Board result 2019- India TV Hindi
UP Board result 2019

UP board result 2019 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षा परिषद द्वारा नतीजों की तारिखों की घोषणा सोमवार को की जा सकती है। रिपोर्टस के मुताबिक 22 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इससे पहले बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा था कि इस महीने के आखिरी तक 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in या www.upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए 56263 पर UP10 और अपना रोल नंबर लिखकर भेजना होगा जिसके बाद आपको एसएमएस के द्वारा भी रिजल्ट मिल जाएगा। 

इसके अलावा अगर उम्मीदवारों को परीक्षा का री इवेल्युएशन करना है तो 500 रुपए का भुगतान करके उसे कराया जा सकेगा। UPMSP ने पिछले साल यानि 2018 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था। UPMSP के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन