1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी पाने का बड़ा मौका, यहां करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी पाने का बड़ा मौका, यहां करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 10:59 am IST,  Updated : Sep 02, 2019 10:59 am IST

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रखरखाव तकनीकी अधिकारी, लैब एनालिस्ट, जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर के कई पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

hpcl recuitment 2019- India TV Hindi
hpcl recuitment 2019

SARKARI NAUKARI 2019: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रखरखाव तकनीकी अधिकारी, लैब एनालिस्ट, जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर के कई पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। वे योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले पूरी करें। बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों के सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। 

महत्वपूर्ण तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि : 01 सितंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 30 सितंबर, 2019

पदों का विवरण :

  • पदों का नाम :                                    पदों की संख्या                       
  1. रखरखाव तकनीकी अधिकारी                     20
  2. लैब एनालिस्ट                                         04
  3. जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर              12

शैक्षिक योग्यता :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आयु सीमा :
उम्मीदवारों के पदों पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2019 रात 23:59 बजे तक ही रहेगी। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन मान्य किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन