1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 10 मिनट में यूं पाएं हमेशा के लिए एक्ने-पिंपल से निजात

सिर्फ 10 मिनट में यूं पाएं हमेशा के लिए एक्ने-पिंपल से निजात

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 06, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 06:38 pm IST

85% लोग एक्ने की समस्या से परेशान है। जिससे निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते है। लेकिन यह समस्या हर एक उम्र में हर माह हो जाती है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं है एक ऐसा घरेलू उपाय। जिससे आप आसानी से एक्ने की समस्या से निजात पा सकते है। साथ ही पाएं बेदाग निखरी हुआ चेहरा।

Home remedies for acne- India TV Hindi
Home remedies for acne

नई दिल्ली: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण के स्किन संबंधी समस्याएं हो जाती है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि 85% लोग एक्ने की समस्या से परेशान है। जिससे निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते है। लेकिन यह समस्या हर एक उम्र में हर माह हो जाती है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं है एक ऐसा घरेलू उपाय। जिससे आप आसानी से एक्ने की समस्या से निजात पा सकते है। साथ ही पाएं बेदाग निखरी हुआ चेहरा।

एक्ने से निजात पाने के लिए आपको चाहिए

  • एक चौथाई चम्मच कदूदकस किया हुआ लहसुन
  • 1 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी
  • 2 बूंद टी ट्री ऑयल
  • 1-2 टीस्पून शहद(इससे पेस्ट गाढ़ा बनेगा।)

ऐसे बनाएं एक्नी-किलिंग मास्क

सबसे पहले एक बाउल में यह सभी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें। कम से कम 10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। इसके बाद कोई मॉश्चराइजर लगा लें। (चेहरे पर अंडे का यूं इस्तेमाल कर पाएं हमेशा के लिए अनचाहे बालों से निजात )

ऐसे करता है ये काम
लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, इंफ्लामेंट्री और एंटीमाइक्रोबाउल पाएं जाते है। इसके अलावा इसमें सल्फर के गुण पाएं जाते है। जो कि ऑयली स्किन और डेड स्किन से निजात दिलाता है।

टी ट्री ऑयल में बेंजॉयल ऑयल पाया जाता है। जो कि एक्ने को खत्म करने में मदद करता है। (न्यूयार्क की सड़कों में रोमांटिक अंदाज में निक जोनस के साथ कैजुअल लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा)

शहद स्किन को मॉश्चराइज रखता है। एक्ने मिकलने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है। जिसे सही रखने में यह मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल