1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हमेशा दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो खाने में इतना इतनी मात्रा में शामिल करें प्रोटीन

हमेशा दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो खाने में इतना इतनी मात्रा में शामिल करें प्रोटीन

 Edited By: Swati Singh
 Published : Sep 17, 2018 09:01 am IST,  Updated : Sep 17, 2018 09:01 am IST

 बढ़ती उम्र के साथ स्किन का लूज हो जाना साथ ही साथ ग्लो खत्म होना लाजमी है। लेकिन हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी उसकी स्किन की चमक कामयाब रही और खूबसूरत दिखे। 

ग्लोइंग स्किन- India TV Hindi
ग्लोइंग स्किन

नई दिल्ली: बढ़ती उम्र के साथ स्किन का लूज हो जाना साथ ही साथ ग्लो खत्म होना लाजमी है। लेकिन हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी उसकी स्किन की चमक कामयाब रही और खूबसूरत दिखे। आप बढ़ती उम्र को रोक नहीं सकते लेकिन एक समय के बाद जरूर चाहेंगे कि आपकी उम्र आपके चेहरे पर न दिखें, ऐसे में आप कई बार केमिकल कॉस्मेटिक भी यूज करते हैं लेकिन आप कितना भी कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करो एक टाइम के बाद आपकी उम्र दिखने लगती है। लेकिन अगर आपकी लाइफस्टाइल अच्छी है या आप अच्छी सी डायट फॉलो कर रहें है तो आपकी उम्र पहले से कम लगेगी।

एक्सरसाइज करें

रोजाना 15 मिनट भी एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा। और आपकी मसल्स भी काफी टोंड हो जाती है। इसलिए बढ़ते उम्र के साथ-साथ सबसे जरूरी है आप एक्सरसाइज करें।

डायट में प्रोटीन शामिल जरूर करें
बढ़ते उम्र के साथ एक बात का जरूर खास ख्याल रखें कि आप अपने खाने में प्रोटीन को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें नहीं तो आपकी मसल्स लूज पड़ने लगती है। इसलिए सबसे जरूरी चीज है कि 50 साल के बाद आपको ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन को खाने में शामिल करनी चाहिए।आपको बता दें कि रोजाना हमारी शरीर को 0.8 प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। शरीर के टिश्यु की हानि से बचने के लिए मनुष्य के वज़न के हर 9 किलो को 8 ग्राम प्रोटीन की ज़रुरत होती है, और अगर आप व्यायाम करते हैं तो हर 9 किलो को 10 से 12 ग्राम प्रोटीन की ज़रुरत पड़ती है।   

प्रोटीन  की जरुरत क्यों होती है ?
आपके शरीर का मजबूत बनाये रखने के लिए भी प्रोटीन की ज़रुरत पड़ती रहती है। उदाहरण के तौर पर, आपके शरीर में हेमोग्लोबिन (रक्त कोशाणु जो आपके शरीर में ऑक्सीजन फैलाने का काम  करते हैं।  

तीन टाइम का खाना जरूर खांए

रोजाना तीन टाइम का खाना जरूर खाना चाहिए। और सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपकी तीनों टाइम में इतनी मात्रा में प्रोटीन लेते रहें।

विटामिन डी
आपकी बॉडी के लिए सबसे जरूरी है विटामिन डी। विटामिन डी को डायट में शामिल करें इससे आपकी हड्डी मजबूत रहेगी। और मसल्स टीश्यु भी ठीक रहेगी।

ग्रीन टी
तो हम जानते ही हैं कि ग्रीन टी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन, वैज्ञानिकों ने इसके नए गुण के बारे में भी पता लगाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्रीन टी दिमाग की सेहत भी दुरुस्‍त करने में मदद करती है। वैज्ञानिकों ने इसमें ऐसे रासायनिक तत्व पाए हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के निर्माण के साथ ही याद्दाश्‍त में सुधार भी करती है। इसके साथ ही हरी चाय पीने से आपकी सीखने की क्षमता में भी सुधार होता है।अगर आप रोजाना खाली पेट ग्रीन टी शहद, नींबू का रस और मेथी पाउडर के साथ मिक्स कर पिएंगे तो वजन बहुत जल्द कम हो सकता है.

सिर दर्द में भी ग्रीन टी पीना बहुत लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दर्द कम करने में मददगार है. 

ग्रीन टी पीने से ब्लड प्रेशर भी कम नियंत्रित रहता है।

जापान में लोग ज्यादातर ग्रीन टी ही पीते हैं।  केवल ग्रीन टी पीना ही नहीं बल्कि इसे स्किन पर लगाना भी स्किन को ग्लोइंग बनाता है। करना बस इतना है कि एक कप ग्रीन टी फ्रिज में रख दें और फिर इसे ठंडाकर एक कपड़े से स्किन साफ कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल