1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ये 5 घरेलू उपाय और पाएं लंबे और खूबसूरत नाखून

ये 5 घरेलू उपाय और पाएं लंबे और खूबसूरत नाखून

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2017 03:27 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 03:27 pm IST

अगर आप चाहते है कि आपके नाखून भी खूबसूरत, मजबूत और चमकदार हो तो आप किचन में मौजूद कुछ चीजें ये काम कर सकती है। जो कि बिना ज्यादा जेब ढीली किए हो जाएगा। तो फिर देर किस बात की। ट्राई करें ये घरेलू उपाय और पाएं खूबसूरत, मजबूत, चमकदार नाखून।

tomato
tomato

टमाटर
टमाटर हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। जोकि आपके नाखूनों के लिए फाय़देमंद है। इसके लिए टमाटर के रस को थोड़े से जैतून का तेल मिलाकर कम से कम 15 मिनट के लिए अपने नाखूनों को डूबाकर रखें। इससे आपके नाखूनों को लम्बा और मोटा बनाता है। इसका मुख्य कारण इसमें पाया जाने वाला बायोटिन नामक तत्व है।

नारियल तेल
नारियल तेल का इस्तेमाल हम कई तरह से करते हैं। यह हमारे सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी लाभकारी है। इससे आप अपने नाखूनों को मजबूत, चमकदार और लंबे बना सकते है। इसके लिए नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके रोजाना रात को सोने से पहले हाथ और पैरों के नाखूनों पर मालिश करें। वहीं इसके मालिश से नाखून चमकदार और लम्बे होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल