1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. A star is born: फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं सारा अली खान

A star is born: फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं सारा अली खान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2019 03:39 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 06:47 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड का चमकता सितारा है। सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज के लिए सारा ने हॉट फोटोशूट करवाया है।

सारा अली खान- India TV Hindi
सारा अली खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड का चमकता सितारा है। सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज के लिए सारा ने हॉट फोटोशूट करवाया है। अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में काफी धमाकेदार एंट्री की है। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी पहली फिल्म केदारनाथ और रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' की को-एक्ट्रेस सारा अली खान को बड़ी सफलता हासिल हुई। फेमिना इंडिया ने उन्हें 'फ्रेश फेस ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा है। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अली खान की अगली फिल्म गोविंदा-करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक में नजर आ सकती हैं। इसमें सारा अली खान करिश्मा वाले किरदार में नजर आ सकती हैं। फिल्म में वरुण धवन उनके हीरो हो सकते हैं क्योंकि डेविड धवन ही इसे डायरेक्ट करेंगे।

सारा अली खान ने 2018 में बॉलीवुड में दस्तक दी थी और उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी। सारा अली खान की एक्टिंग को दोनों ही फिल्मों में खूब सराहा गया है। वैसे भी सारा अली खान अपनी क्यूट स्माईल और अंदाज की वजह से भी बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल