1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 11 अक्टूबर से छाएगा अमेजन इंडिया फैशन वीक का खुमार, होगा इस बार कुछ नया

11 अक्टूबर से छाएगा अमेजन इंडिया फैशन वीक का खुमार, होगा इस बार कुछ नया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2017 01:00 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 01:00 pm IST

अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) के स्प्रिंग-समर संस्करण 2018 का आयोजन यहां एनएसआईसी मैदान पर 11-15 अक्टूबर तक होगा। भारतीय फैशन डिजाइन परिषद (एफडीसीआई) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

amazon india  fashion week- India TV Hindi
amazon india fashion week

नई दिल्ली: अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) के स्प्रिंग-समर संस्करण 2018 का आयोजन यहां एनएसआईसी मैदान पर 11-15 अक्टूबर तक होगा। भारतीय फैशन डिजाइन परिषद (एफडीसीआई) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। देश की सर्वोच्च फैशन इकाई एफडीसीआई राजधानी में एआईएफडब्ल्यू को साल में दो बार आयोजित करती है।

एफडीसीआई के अध्यक्ष सुनील सेठी का कहना है कि एआईएफडब्ल्यू स्प्रिंग-समर (2018) नए विचारों को प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने कहा, "हम कई दिलचस्प रुझानों, सोचने के एक नए तरीके के साथ ही कला के प्रति सतत प्रतिबद्धता को पेश करने की उम्मीद करते हैं।"

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल