1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुकेश-नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने सगाई में पहनी इतनी कीमत की ड्रेस

मुकेश-नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने सगाई में पहनी इतनी कीमत की ड्रेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 05:34 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 05:35 pm IST

मुंकेश अंबानी के बेटे और बहू ने गोवा में प्राइवेट सेरेमनी की थी। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी है। बता दें कि गोवा में पार्टी बहुत ही कैजुअल हुई। जानिए क्या थी श्लोका के गाउन की कीमत...

akash ambani shloka mehta engagement dress- India TV Hindi
akash ambani shloka mehta engagement dress

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 24 मार्च को गोवा में सगाई की थी। जिसकी मुंबई स्थित अंबानी हाउस एंटीलिया में सोमवार रात आकाश और श्लोका मेहता की ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड से लोकर स्पोर्ट्स पर्सनेलिटीज पहुंची।

मुंकेश अंबानी के बेटे और बहू ने गोवा में प्राइवेट सेरेमनी की थी। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी है। आपको बता दें कि आकाश और श्लोका दोनों ने ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है। इन दिनों दोनों की सगाई की तस्वीरे काफी वायरल हो रही है। गोवा में हुई सागई को बहुत ही कैजुअल तरीके से किया गया था।

जहां नीता अंबानी व्हाइट एथनिक ड्रेस में नजर आई थी। वहीं उनके बेटे ट्राउजर और ब्लेजर में थे। इसके साथ ही श्लोका ग्रे रंग के रोज़ बार्डर गाउन में नजर आई।

akash ambani shloka mehta engagement dress
akash ambani shloka mehta engagement dress

श्लोका मेहता के गाउन की कीमत

आपको बता दें कि श्लोका मेहता ने ये गाउन ब्रिटिश लेबल नीडल एंड थ्रेड का है। इस गाउन की कीमत £875 यानी 80,102.75 रुपए है।

alia bhatt
alia bhatt

आलिया पहन चुकी है ये गाउन
इस गाउन को साल 2017 में आलिया भट्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहन चुकी है। जिसका रंग ब्लैक था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल