1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आकाश अंबानी की मेंहदी सेरेमनी में पति आनंद के साथ इस अंदाज में नजर आईं ईशा अंबानी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

आकाश अंबानी की मेंहदी सेरेमनी में पति आनंद के साथ इस अंदाज में नजर आईं ईशा अंबानी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 08:20 pm IST

Akash Ambani-Shloka Mehta Wedding: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग सेरेमनी के फंक्शन शुरु हो चुके है। यह कपल 9 मार्च को सात फेरे लेने वाला है। इस खास मौके में  ईशा अंबानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Isha Ambani- India TV Hindi
Isha Ambani Image Source : INSTRAGRAM

Akash Ambani-Shloka Mehta Wedding: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग सेरेमनी के फंक्शन शुरु हो चुके है। यह कपल 9 मार्च को सात फेरे लेने वाला है। इस खास मौके में अगर दूल्हे की बहन खूबसूरत नजर न आएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ऐसे ही ईशा अंबानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

इंस्टाग्राम पर बने फैन पेज पर ईशा अंबानी की फोटो वायरल शेयर की गई है। इस फोटो में ईशा पति आनंद पीरामल के साथ कपल पोज देती दिख रही हैं। ईशा ने डायमंड ज्वैलरी के साथ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं आनंद ब्लू एंड व्हाइट शेरवानी में दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि ईशा और आनंद ने12 दिसंबर 2018 को शादी की थी।

आपको बता दें कि 9 मार्च को आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी है जबकि 10 मार्च को रिसेप्शन है। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर में है। इस दिन करीब 3:30 बजे बारात रवाना होगी और शाम 6:30 बजे करीब बारात के स्वागत के साथ नाश्ता होगा। 8 बजे तक हस्त मिलाप की रस्म होगी और इसके बाद डिनर दिया जाएगा। 10 मार्च को मंगल पाठ रखा जाएगा और 11 मार्च को रिसेप्शन दिया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा हॉट अंदाज में हुई स्पॉट, इस जंपसूट की कीमत केवल 3 हजार रुपए

आकाश अंबानी के प्री वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख खान के साथ गौरी दिखी स्टाइलिश, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल