1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर आइस क्यूब लगाने से डार्क सर्कल सहित मिलते हैं ये फायदे

चेहरे पर आइस क्यूब लगाने से डार्क सर्कल सहित मिलते हैं ये फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 05:47 pm IST

बर्फ आपके चेहरे को तरोताजा रखने के साथ-साथ अपके चेहरे के डार्क सर्कल भी खत्म कर देता है। जिसके लिए आप बाजार से जानें कौन-कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदती है जिससे कि आपके चेहरे के निखार और दाग-धब्बें खत्म हो जाए।

ice cube
ice cube

मेकअप
अगर आप चाहती है कि अपका मेकअप ज्यादा वक्त तक रुका रहें तो इसके लिए मेकअप करने से पहले चेहरें में बर्फ लगाए इसके बाद इसे साफ कॉटन के कपड़े से सुखा लें फिर मेकअप लगाएं।

अगर आप सनबर्न या टोनिंग की समस्या से परेशान है तो इसके लिए दिन में एक बार चेहरे में बर्फ के इस्तेमाल करें इससे आपके चेहरा सौम्य रहेगा साथ ही और आप अपने चेहरे में ठंडक महसूस करेगी।

आंखों की समस्या
आज कल कम्प्यूटर स्क्रीन के आगे बैठे रहनें से आंखों की समस्या काफी होने लगी है जिसके लिए हम रोज डॉक्टर के पास जाते है यै घर पर ही कोई दवा का सेवन करते है। इस समस्या से आपको बर्फ निजात दिला सकती है और आपको ताजगी भी महसूस होगी। इसके लिए एक बर्फ के टुकड़े को एक मुलायम कपड़े में लपेटकर इसे आंखों के ऊपर थोड़ी देर के लिए रखिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

मांसपेशियों में दर्द से मिलें राहत
अगर आप मांसपेशियों में दर्द से परेशान हैं तो इसके लिए आप बर्फ के इस्तेमाल करें आपको काफी फायदा मिलेगा। इसके लिए जिस जगह दर्द हो उस जगह कुछ देर बर्फ से सिकाई करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल