1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर आइस क्यूब लगाने से डार्क सर्कल सहित मिलते हैं ये फायदे

चेहरे पर आइस क्यूब लगाने से डार्क सर्कल सहित मिलते हैं ये फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 05:47 pm IST

बर्फ आपके चेहरे को तरोताजा रखने के साथ-साथ अपके चेहरे के डार्क सर्कल भी खत्म कर देता है। जिसके लिए आप बाजार से जानें कौन-कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदती है जिससे कि आपके चेहरे के निखार और दाग-धब्बें खत्म हो जाए।

ice cube- India TV Hindi
ice cube

नई दिल्ली: आप बर्फ का इस्तेमाल तो खूब करते होगे। कभी पानी पीने में या शर्बत या अन्य किसी चीज में लेकिन क्या आप जानते है बर्फ का इस्तेमाल आप खूबसूरती के लिए भी कर सकतें है। आपको अपने सौंदर्य से संबंधित जितनी भी परेशानियां हैं, वह सब बर्फ का टुकड़ा सही कर सकता है।

ये भी पढ़े-

बर्फ आपके चेहरे को तरोताजा रखने के साथ-साथ अपके चेहरे के डार्क सर्कल भी खत्म कर देता है। जिसके लिए आप बाजार से जानें कौन-कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदती है जिससे कि आपके चेहरे के निखार और दाग-धब्बें खत्म हो जाए।

 इन प्रोडक्ट से दाग-धब्बें खत्म हो जाते है लेकिन कुछ समय बाद गंदगी की वजह से फिर से निकाल आते है। इसके बजाए आप घर में रह कर बिना पैसे खर्च किए बर्फ का इस्तेमाल कर सकती है। जो आपको आंतरिक सुंदरता प्रदान करेगा। जानिए चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदों के बारें में।

चेहरे पर हो दाग-धब्बें

बर्फ दाग-धब्बों को ठीक करने में बहुत सहायक है। इसके लिए एक कॉटन के कपड़ें में बर्फ रख उसे अपनें चेहरें और गर्दन में घुमाए, लेकिन ध्यान रहें कि बर्फ के एक जगह ही न लगाए। इससे आपकी त्वचा लाल हो सकती है। बर्फ लगाने से आपके चेहरें के दाग-धब्बें जल्द ही खत्म हो जाएगें।

डार्क सर्कल
आपको शायद ही पता हो कि चेहरे पर बर्फ लगाने से डार्क सर्कल दूर हो जाते हैं और चेहरा हमेशा तरोताजा बना रहता है। अगर आपको बहुत अधिक मेकअप लगाना पसंद नहीं है तो आपको नियमित रूप से बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरा हमेशा फ्रेश बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल