1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात के समय लगाएं ये फेसपैक और पाएं कुछ ही दिनों में गोरापन

रात के समय लगाएं ये फेसपैक और पाएं कुछ ही दिनों में गोरापन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2017 07:08 am IST,  Updated : May 01, 2017 02:03 pm IST

शादी-पार्टियों में लोग तरह-तरह के मेकअप करते हैं गोरा दिखने के लिए, लेकिन आप बादाम के कुछ घरेलू फेस पैक बना कर बिना मेकअप के ही सुन्दर लगेगी। यदि आप बिना दाग-धब्बे औऱ गोरा चेहरा चाहती है तो बादाम के बने फेस पैक का इस्तेमाल करें।

facepack
facepack

बादाम दूध फेस पैक
बादाम और दूध का फेस पैक बनाने के लिए पानी में कुछ बादाम भिगों दे। जब यह फूल जाए तब इन्हें पानी से निकालकर छील लें और इसका पेस्ट बना लें फिर इसमें ताजा दूध मिक्‍स करें। इस पेस्‍ट को रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगाए रहें जब यह सूख जाए तब पानी से धों लें। रोज इसका इस्तेमाल करें।

बादाम तेल मसाज
त्‍वचा को साफ सुथरा और गोरा बनाने के लिए आप शरीर और चेहरे पर बादाम तेल से मसाज कर सकती हैं। इससे त्‍वचा में ब्‍लड सर्कुलेशन होता है। इससे आपके शरीर गोरा होगा साथ ही दर्द, थकान जैसी समस्याओं से निजात मिलेगा। अपनी त्वचा के रंग को और हल्का करने में बादाम का तेल सबसे ज्यादा प्रभावकारी उपाय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल