1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ग्रीन टी ऑयली स्किन के लिए हैं सबसे बेस्ट, यूं इस्तेमाल करके पाएं गजब का निखार

ग्रीन टी ऑयली स्किन के लिए हैं सबसे बेस्ट, यूं इस्तेमाल करके पाएं गजब का निखार

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 20, 2020 07:26 am IST,  Updated : May 20, 2020 08:49 am IST

ग्रीन टी में बहुत सारे एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन के विषाक्त पदार्थों, डार्क पैच, पिंपल को हटाने के साथ स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाती हैं। जानिए चेहरे पर कैसे करें ग्रीन टी का इस्तेमाल।

 ग्रीन टी का यूं इस्तेमाल करके लाएं चेहरे पर बेहतरीन निखार, आपने ट्राई किया- India TV Hindi
ग्रीन टी का यूं इस्तेमाल करके लाएं चेहरे पर बेहतरीन निखार, आपने ट्राई किया Image Source : INSTRAGRAM/KLASSYMISSYBD

मुंहासे और ऑयली स्किन वालों को कुछ ज्यादा ही अपने चेहरे का ध्यान रखना पड़ता है। ऑयली स्किन में बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा अधिक होता है। ऐसे में आप चाहे टो ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।  ग्रीन टी में बहुत सारे एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन के विषाक्त पदार्थों, डार्क पैच, लालिमा और स्किन संबंधी हर समस्या से बचाती है।  इसके अलावा ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। जो आपकी स्किन को हेल्दी रखता है। ग्रीन जिस तरह वजन करने में आपकी मदद करती है उसी तरह इसका इस्तेमाल करके आप ग्लोइंग बेदाग चेहरा पा सकते हैं। जानिए घर पर ग्रीन टी फेशियल कैसे करें।

क्लीनिंग

सबसे पहले अपनी पसंद के क्लीन्ज़र से अपने चेहरे को अच्छे से साफ़ करें। आप चाहे तो एक कॉटन बॉल थोड़ा सा दूध डालकर इससे अपना चेहरा साफ कर सकते हैं।

स्क्रबिंग
ग्रीन टी स्किन में कसाव देने में भी मदद करती है। इसलिए ग्रीन टी बैग से चाय के दानों को बाहर निकालें और स्क्रब बनाएं और यह स्किन के लिए बहुत अच्छा है। इसके लिए एक बाउल में ग्रीन टी के दानों में थोड़ी सी चीनी और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। इस स्क्रब के यूज से आपकी त्वचा ग्लो करेगी। आप इस स्क्रब को फ्रिज में स्टोर करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डैमेज और झड़ते बालों के लिए कारगर है प्रोटीन ट्रीटमेंट, ऐसे घर पर बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क

फेस मसाज
एक बाउल में 1 चम्मच शहद और ग्रीन टी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट तक मसाज करें फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।  शहद नैचुरल ब्लीच का काम करता है। जिससे आपका स्किन टोन हल्का होने के साथ-साथ मॉश्चराइज होगा। जिससे आप जवां नजर आएंगे। 

 ग्रीन टी फेशियल पैक 
एक पैन में 1 चम्मच ग्रीन टी को कुछ देर गर्म पानी में उबालें। इसके बाद एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2-3 चम्मच ग्रीन टी का पानी, थोड़ा सा एलोवेरा जैल लेकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अच्ची तरीके से लगाएं।  20 मिनट के चेहरे को साफ पानी से धो लें।

बाल झड़ने या ड्रैंडफ की समस्या से रहते हैं परेशान तो यूं करें मेथी का इस्तेमाल

टोनर
ग्रीन टी बहुत अच्छा टोनर भी है। इसे बनाने के लिए, 1 कप पानी में 5 चम्मच ग्रीन टी और 1 चम्मच पुदीने की पत्तियों को डालर 10 मिनट तक उबालें। ठंडा हो जाने के बाद इसे  एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस स टोनर का प्रयोग दिन में 2-3 बार करें। इससे स्किन में होने वाली खुजली और सूजन से राहत  मिलेगी। अगर आप इस फेशियल को नियमित रूप से करते हैं, तो स्किन मुंहासे रहित, चमकदार और सुंदर हो जाएगी। आप इस फेशियल को 15 दिनों के बाद कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल