1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डैमेज और झड़ते बालों के लिए कारगर है प्रोटीन ट्रीटमेंट, ऐसे घर पर बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क

डैमेज और झड़ते बालों के लिए कारगर है प्रोटीन ट्रीटमेंट, ऐसे घर पर बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क

 Written By: Shivani Singh
 Published : May 19, 2020 12:48 pm IST,  Updated : May 19, 2020 12:48 pm IST

अगर आप भी अपने बालों को मजबूत के साथ-साथ चमकदार और रेशमी बनाना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ प्रोटीन हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 डैमेज और झड़ते बालों को रोकने में कारगर है प्रोटीन ट्रीटमेंट, ऐसे घर पर बनाएं हेयर मास्क- India TV Hindi
डैमेज और झड़ते बालों के लिए कारगर है प्रोटीन ट्रीटमेंट, ऐसे घर पर बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क Image Source : INSTRAGRAM/KLASSYMISSYBD

कई बार बालों को नियमित रूप से शैम्पू या फिर तेल लगाने के बाद भी बाल उतने चमकीले और चिकने नहीं होते जितना आप चाहते हैं। अगर आपके साथ ही ऐसा हो रहा है तो आपको समझने की आवश्यकता है कि आपके बालों को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत है। हमारे बाल एक प्रकार के प्रोटीन से बने होते हैं जिसे 'कैरोटीन' कहा जाता है। इस कैरोटीन की मौजूदगी के कारण हमारे बाल स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। अगर आप भी अपने बालों को मजबूत के साथ-साथ चमकदार और रेशमी बनाना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ प्रोटीन पैक्स बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके बालों में गहराई तक कर बालों को मजबूत बनाएगा। जानिए इन बेहतरीन प्रोटीन हेयर मास्क के बारे में। 

बालों के लिए होममेड प्रोटीन हेयर मास्क

इन प्रोटीन पैक का नियमित और ठीक ढंग से इस्तेमाल करने से आपके बाल टूटेंगे कम। इसके साथ ही बालों की चमक बढ़ाता है और नए बालों को बढ़ने में मदद करता है। किसी भी तरह के केमिकल ट्रीटमेंट यानि कलरिंग, रिबॉन्डिंग, स्ट्रेटनिंग, एक्स्ट्रा आयरनिंग, कलरिंग और बोर्डिंग आदि के कारण बालों के डैमेज होने पर महीने में एक या दो बार इस प्रोटीन हेयर ट्रीटमेंट को करें।  इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।

खीरे का यूं इस्तेमाल करके पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन के साथ लंबे घने बाल 

 अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में एक अंडे का पीला भाग, दो बड़े चम्मच दही, एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरीके से मिला लें। इसे बालों से लेकर स्कैल्प तक पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और एक फिर अपने बालों को अच्छे शैंपू से धो लें। 

एक पके हुए केले, एक अंडे या फिर दही को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसे मास्क को अपने बालों और स्कैल्प  पर अच्छी तरीके से लगाएं। करीब 1 घंटा बाद अपने बालों को साफ पानी और शैंपू से धो लें। आपको बता दें कि दही में विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स के साथ लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो बालों को जड़ो से मजबूत बनाने में मदद करता है। 

बाउल में एक अंडे को लेकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इसमें तीन चम्मच नारियल का तेल या जैतून का तेल, एक चम्मच नींबू के रस लेकर अच्छी तरीके से मिलाएं। से बालों की स्कैल्प में अच्छी तरीके से लगाएं। थोड़ी मसाज करने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से अपने बालों को धो लें। 

बाल झड़ने या ड्रैंडफ की समस्या से रहते हैं परेशान तो यूं करें मेथी का इस्तेमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल