1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. वेलेंटाइन में दिखना है दिलकश, तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स

वेलेंटाइन में दिखना है दिलकश, तो अपनाएं ये मेकअप टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2017 05:25 pm IST,  Updated : Feb 06, 2017 05:26 pm IST

वेलेंटाइन डे पर हर युवती खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है। ऐसे में आप क्यूट, फ्लर्टी या बोल्ड लुक अपनाकर अपने पार्टनर को प्रभावित कर सकती हैं, उसे दीवाना बना सकती हैं। जानिए इन टिप्स के बारें में...

makeup tips- India TV Hindi
makeup tips

नई दिल्ली: वेलेंटाइन डे पर हर युवती खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है। ऐसे में आप क्यूट, फ्लर्टी या बोल्ड लुक अपनाकर अपने पार्टनर को प्रभावित कर सकती हैं, उसे दीवाना बना सकती हैं। मेबलीन न्यूयॉर्क के ऑफिशियल मेकअप आर्टिस्ट एल्टन जे. फर्नाडिज ने खूबसूरत, स्टाइलिश लुक पाने के लिए कुछ टिप्स दिए है। जानिे िन टिप्स के बारें में।

ये भी पढ़े-

  • इन आर्गेनिक ऑयल का यूज कर पाएं डैंड्रफ से निजात
  • करीना कपूर के खूबसूरत बालों का ये है राज़, जानिए
  • सर्दियों में फटी एड़ियों से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
  • मासूम व क्यूट चेहरे वाली लड़कियां अधिकांश लड़कों को भाती हैं। क्यूट चिक लुक के लिए क्रीम फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, जो चेहरे पर आसानी से एकसाथ मिल जाए। चेहरे पर मेट लुक आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा।
  • गालों को हल्का गुलाबी रंगत देने के लिए हल्के हाथों से ब्लश लगाएं। आंखों को क्लासिक लुक देने के लिए ब्लैक आईलाइनर लगाएं। मस्कारा लगाना नहीं भूलें। गहरे गुलाबी रंग का लिपस्टिक लगाएं। इससे आपको कम्पलीट वेलेंटाइन लुक मिलेगा।
  • अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो क्रीमी, अच्छी तरह से चेहरे पर एकसार मिल जाने वाले फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन अगर वाटरप्रपूफ हो तो और अच्छा है, जिससे शाम तक आपका मेकअप बरकरार रहेगा। साथ ही वाटरप्रूफ मस्कारा, आईलाइनर लगाएं। बेहद हल्की गुलाबी रंगत का लिपस्टिक या होठों को सिर्फ चमकदार लुक देने के लिए लिप ग्लॉस लगाएं।
  • फ्लर्टी फन लुक वेलेंटाइन डे आपका और आपके डेट का दिन मजेदार बना सकता है। आंखों का खास मेकअप करें और मस्कारा सही से ऊपरी पलकों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से उभार देते हुए लगाएं।
  • काले रंग का आईलाइनर लगाएं। आंखों के कोनों पर लाइनर से विंग निकालें। इससे चेहरे को बेहद आकर्षक लुक मिलता है। क्रीम फाउंडेशन को चेहरे पर एक सार लगाकर सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगाएं। यकीन मानिए आपके पार्टनर की नजर आप पर से नहीं हटेगी।
  • इस वेलेंटाइन खुद को परफेक्ट लुक देकर दिलकश नजर आएं और आत्मविश्वास से भरपूर दिखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल