1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपनाएं ये उपाय और पाएं गुलाब के पंखुडियों की तरह होंठ

अपनाएं ये उपाय और पाएं गुलाब के पंखुडियों की तरह होंठ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 26, 2016 11:26 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 11:27 pm IST

महिलाएं अपने होंठों के रंग को लेकर पुरुषों से ज्यादा सोचती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिप्स गुलाब की पंखुडियों की तरह गुलाबी हो तो इन बातों का रखें ध्यान।

lips
lips

अपने लिप्स में बार-बार जीभ न लगाएं
कई लोगों की आदते होती है कि वह अपने होंठों पर बार-बार जीभ लगाती है। लेकिन आपको पता है कि आपके होंठों का काले होने का कारण एक ये भी हो सकता है। इसलिए आपको अपनी इस आदत को छोड़ना होगा। माना जाता है। बार-बार जीभ फेरने से आपकी होंठों की रंगत चली जाती है। जिससे आपको होंठों में कालापन बढ़ जाता है।

सनब्लॉक का करें यूज
सूर्य की पराबैंगनी किरणें सिर्फ आपकी स्किन को ही नुकसान नहीं पंहुचाती है, बल्कि आपको होंठों को भी नुकसान पंहुचाता है। इसके कारण आपको होंठ रुखे होने के साथ-साथ काले भी हो जाते है और फटने भी लगते है। अत: इससे बचने के लिए अपने लिप्स पर भी सनब्लॉक लगाएं। सनब्लॉक से सूरज की यूवी किरणों का होंठो पर कम असर पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल