1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एलोवेरा के ये है बेहतरीन फायदे साथ ही स्किन के लिए है वरदान

एलोवेरा के ये है बेहतरीन फायदे साथ ही स्किन के लिए है वरदान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2016 10:30 am IST,  Updated : Apr 04, 2016 10:32 am IST

एलोवेरा को ग्वार पाठा या धृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। अपने अद्भुत गुणों के कारण इसे चमत्‍कारी पौधा माना जाता है। प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में भी इसके गुणों का विवरण किया गया है। एलोवेरा से त्‍वचा और बालों को मिलने वाले लाभ बहुत अधिक है।

aloevera
aloevera

सनबर्न से दिलाएं निजात

एलोवेरा में सनबर्न से लड़ने के शक्तिशाली चिकित्‍सा गुण होते है। इसके हर्बल एक्स्ट्रैक्ट त्‍वचा पर सुरक्षात्‍मक परत के रूप में काम करते है और साथ ही इसके एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण नमी की कमी की भरपाई करने में मदद करते हैं। इसलिए जब भी आप धूप में घर से बाहर जाएं तो एलोवेरा का रस अच्‍छी तरह से अपने चेहरे पर लगा कर जाएं। जिससे आप सनबर्न से बच सकें।

त्‍वचा को करें मॉश्‍चराइजर
एलोवेरा के एक्स्ट्रैक्ट मॉइस्चराइजिंग उत्पादों में इस्तेमाल किए जाते है। यह तैलीय त्‍वचा के लिए भी आदर्श माना जाता है क्‍योंकि इससे त्‍वचा चिकनी नही लगती। वह महिलाएं जो मिनरल बेस मेकअप का उपयोग करती है उनकी त्‍वचा की ड्राईनस को कम करने के लिए एलोवेरा मॉश्‍चराइजर के रूप में भी काम करता है।

मुंहासों को करें छूमंतर
एलोवेरा में औक्सिन और गिब्‍बेरेल्लिंस जैसे दो कंपाउंड्स होते है जो घाव को भरने, मुंहासों को हटाने और चेहरे के दाग-धब्‍बों को दूर करने में मदद करते है। गिबेरेल्लिन नए सेल्‍स के विकास को उत्तेजित करता है और जो त्‍वचा के निशान को जल्‍दी और स्‍वाभाविक तरीके से बहुत कम कर देता हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि एलोवेरा स्किन क्लींजर का भी काम करता है।

झुर्रियों से बचाव
एलोवेरा की पत्तियों में एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और ई त्वचा में लोच बनाये रखने में मदद करते हैं। इसलिए यदि आप अपनी त्वचा पर एलोवेरा का उपयोग करती है तो आपकी त्‍वचा में कसाव आएगा और त्‍वचा हाइड्रेटेड बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े फायदों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल