1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जाह्नवी कपूर बैकलैस चोली और मिररवर्क लंहगा में कहर बरपाती आईं नज़र, देखें तस्वीरें

जाह्नवी कपूर बैकलैस चोली और मिररवर्क लंहगा में कहर बरपाती आईं नज़र, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 03:07 pm IST

Janhvi Kapoor Latest Look: अब जाह्नवी की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल है। डिसमें वह खूबसूरत ग्रीन-गोल्ड आउटफिट्स में नजर आ रही है। जिसमें मिरर वर्क किया गया है।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor

Janhvi Kapoor Latest Look: जाह्नवी कपूर उन अभिनेत्रियों में से है जो ये बात अच्छी तरह से जानती है कि ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक में कैसे कबर बरपाना हैं। जाह्नवी कपूर ने 'धड़क' फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनकी एक्टिंग काफी सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा वह अपने फैशनसेंस के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अपने इस स्टाइल के कारण हमेशा फैंस के दिलों में पाज करती है।

हाल में ही जाह्नवी आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में खूबसूरत पिंक कलर के लहंगा में नज़र आई थी। वहीं दूसरी ओर एक मैगजीन कवर में उनका मॉर्डन लुक देखने को मिला। जिसमें वह रेड और ब्लैक कलर के ड्रेसेस में नजर आ रही हैं। जिनसे नजर हटाना मुश्किल है।

वहीं अब जाह्नवी की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल है। डिसमें वह खूबसूरत ग्रीन-गोल्ड आउटफिट्स में नजर आ रही है। जिसमें मिरर वर्क किया गया है।

डिजाइनर अबुजानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन इस खूबसूरत लंहगा और बैकलेस ब्लाउज में जाह्नवी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ मैसीबन और हैवी ईयररिंग्स पहने हुए नजर आ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल