1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ‘बाहुबली 2’ फिल्म इतिहास रचने के बाद भी महिलाओं में दिखा बाहुबली का 7 रंग

‘बाहुबली 2’ फिल्म इतिहास रचने के बाद भी महिलाओं में दिखा बाहुबली का 7 रंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2017 10:15 am IST,  Updated : May 08, 2017 10:15 am IST

लोगों के सिर अब भी बाहुबली का क्रेज अब भी चढ़ा हुआ है। कही बाहुबली स्पेशल थाली तैयार की जा रही है, तो कई बाहुबली चॉकलेट। लेकिन अब बाहुबली रंग की साड़ियां भी दिखने लगी है। जी हां बाहुबली साड़ियां भी बाज़ार में उपलब्ध हैं। जानिए इनके बारें में..

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: एसएस राजामौली ने इतिहास रच दिया है। राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज होते ही कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। ऐसा कोई रिक़ॉर्ड बचा नहीं जो बाहुबली 2 ने न तोड़ा हो। अब बाहुबली 2 ने ऐसा रिक़ॉर्ड बनाया है जिसे तोड़ने में शायद अरसा लग जाए। जी हां, बाहुबली 2 महज 1000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। महज 9 दिनों में बाहुबली 2 ने ये आंकड़ा पार किया है। ये भी पढ़े: (खूबसूरत दिखने का शौक बना मौत का कारण, करा चुकी थी ये मॉडल 100 से ज्यादा सर्जरी)

लोगों के सिर अब भी बाहुबली का क्रेज अब भी चढ़ा हुआ है। कही बाहुबली स्पेशल थाली तैयार की जा रही है, तो कई बाहुबली चॉकलेट। लेकिन अब बाहुबली रंग की साड़ियां भी दिखने लगी है। जी हां बाहुबली साड़ियां भी बाज़ार में उपलब्ध हैं। यह मार्केट में बहुत प्रचलित भी हो रही है। साथ ही महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित भी कर रही है।

फ़िल्म के पोस्टर को इन साड़ियों पर प्रिंट किया गया है। फ़िल्म को वो पोस्टर तो याद ही होगा आपको, अमरेन्द्र बाहुबली और देवसेना वाला, इसी पोस्टर को साड़ियों पर प्रिंट किया गया है। कुछ साड़ियों पर अमरेन्द्र बाहुबली की युद्ध पर जाती हुई तस्वीर भी छापी गई है। इस साड़ी के 7 कलर है।

सूरत एक टेक्सटाइल हब है। जहां पर फैशन संबंधी कुछ नया होता ही रहता है। इससे पहले पीएम मोदी की प्रिंट की साड़ी काफी धूम मचा चुकी है।ये  भी पढ़े: (गर्मियों में स्किन को टैन होने से बचाना है, तो अपनाएं ये उपाय)

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल