1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में इस तरह रखें त्वचा का ख्याल, बरकरार रहेगी खूबसूरती

गर्मियों में इस तरह रखें त्वचा का ख्याल, बरकरार रहेगी खूबसूरती

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 01:38 pm IST

गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी त्वचा का नमी कम होती जाती है और इसके कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। हालांकि अपने चेहरे की नमी को बरकरार रखना इतना ज्यादा मुश्किल नहीं होता जितना हम सोचते हैं, बस थोड़ा.

skin- India TV Hindi
skin

नई दिल्ली:- गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी त्वचा का नमी कम होती जाती है और इसके कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। हालांकि अपने चेहरे की नमी को  बरकरार रखना इतना ज्यादा मुश्किल नहीं होता जितना हम सोचते हैं, बस थोड़ी सा खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। तेज धूप के कारण हमारी त्वचा को होने वाले नुकसान से नमी खोने लगती है और इसी की वजह से पिंगमेंटेशन और सनबर्न जैसी समस्याएं खड़ी हो जाती है। इन सबसे खुद को बचाए रखने के लिए आप अपनी त्वचा की सफाई और टोनिंग जैसी चीजों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन इन सबके अलावा हमें अपने खाने में पौष्टिक चीजे शामिल करनी चाहिए। साथ ही गर्मियों में खूब पानी पीना चाहिए।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे के निखार को चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण फीका नहीं पड़ने देंगे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे के निखार को चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण फीका नहीं पड़ने देंगे।

1. कैसे सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल:-

सनस्क्रीन का चयन करते हुए अक्सर लोग खास चीजों पर ध्यान नहीं देते। अपनी त्वचा को सूरज की तेज और हानिकारक किरणों से बचाने के लिए इस बात पर विशेष ध्यान दें कि भारतीय त्वचा के लिए 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन सबसे अच्छा माना जाता है। साथ ही इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि जब भी आप घर से बाहर निकलने वाले हैं उससे 20 से 30 मिनट पहले अपने चेहरे, गर्दन, हाथों और पैरों पर बहुत अच्छी तरह सनस्क्रीन लगाएं। सनबर्न के कारण असमय आपके चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे और मुहांसों जैसी समस्या पैदा हो सकती है। धूप का चश्मा लगाना भी एक अच्छा रहता है।

अगली स्लाइड में जाने कुछ और खास टिप्स:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल