1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना है खूबसूरत चेहरा, तो करें कच्चे दूध का यूं इस्तेमाल

पाना है खूबसूरत चेहरा, तो करें कच्चे दूध का यूं इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Mar 28, 2016 06:38 pm IST

अगर आप चाहते है कि आपकी स्किन हमेशा जवां रहे तो आप नेचुरल चीजों या फिर घरेलू उपाय अपनाकर अपनी स्किन को सदा जवां रख सकते है। अगर आप नेचुरल टोनर के रुप में कच्चा दूध का इस्तेमाल करें तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

Benefit and uses of milk for skin
Benefit and uses of milk for skin

बनाएं आपको गोरा
अगर आप चाहती है कि आपका चेहरे में अधिक निखार हो तो इसके लिए चंदन पाउडर और कच्चे दूध को मिक्स करके अपने चेहरे और घर्दन में लगाएं। और सुख जाने के बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन में निखार आ जाएगा।
 
स्किन क्लींजर

कच्चा दूध स्किन के अंदर जाकर उसे गहराई से साफ करता है। यह गंदगी, तेल और ब्लैक हेड्स को निकालता है। इसका फेस मास्क बनाने के लिए मूंग दाल को थोड़े से दूध के साथ मिक्सी में पीस लें. फिर इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखने के बाद स्क्रब कर के निकालें।

इसी तरह से दूसरा फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कटोरे में 100 ग्राम कच्चा दूध और एक चौथाई नींबू निचोड़ कर चेहरे और हाथों में लगाएं। फिर 10 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। आपको फर्क खुद नजर आ जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल