1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहिए चेहरे पर मनचाहा निखार, तो करें एस्प्रि‍न का यूं इस्तेमाल

चाहिए चेहरे पर मनचाहा निखार, तो करें एस्प्रि‍न का यूं इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2016 08:29 am IST,  Updated : Apr 30, 2016 02:32 pm IST

एस्प्रिन आप अपने चेहरे पर मनचाहा निखार पा सकते है। यह स्किन से गंदगी निकालने के साथ-साथ कई स्किन संबंधी बीमारियों से भी निजात दिलाती है। जानिए इस फैसपैक के बारें में..

girl- India TV Hindi
girl

लाइफस्टाइल: एस्प्रि‍न दवा के बारें में कौन नहीं जानता है। यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से हमें कई बीमारियों से निजात मिल जाती है, लेकिन आप जानते है कि यह आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है।

ये भी पढ़े-

जी हां, ये छोटी से दिखने वाली गोली आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर मनचाहा निखार पा सकते है। यह स्किन से गंदगी निकालने के साथ-साथ कई स्किन संबंधी बीमारियों से भी निजात दिलाती है। जानिए इसका कैसे इस्तेमाल कर आप इस समस्या से निजात पा सकती है।

सबसे पहले इसे लेकर अच्छी तरह से पीस लेँ। इसके बाद एक बाउल में दही और शहद लेकर मिलाएं और फिर इसमें एस्प्रि‍न का पाउडर मिला लें। आपका फेसपैक बनकर तैयार है। फिर इसे आप अपने चेहरे में ठीक ढंग से लगा लें। फिर इसें सुखने दें। फिर इसे साफ पानी से धो लें।

इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल इस तरह कर सकते ह। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे के रोमछिद्र खोलने के लिए गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ा हुआ एक गर्म कपड़ा रखें ताकि‍ त्वचा के रोमछि‍द्र खुल जाएं और फेसपैक का असर त्वचा के अंदर तक हो। अब अपनी आंखों को बचाते हुए, चेहरे पर पैक लगाएं। इसे कम से कम आधा घंटा लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा में काफी कसाव आएगा। साथ ही निखार भी आएगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल