1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रोजाना खाली पेट करें इस ड्रिंक का सेवन, हो जाएगा मोटापा छूमंतर

रोजाना खाली पेट करें इस ड्रिंक का सेवन, हो जाएगा मोटापा छूमंतर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2016 08:27 am IST,  Updated : Apr 28, 2016 08:28 am IST

अगर आप मोटापा से ग्रसित है और बिना मेहनत किएं इस मोटापे से निजात पा चाहते है तो टमाटर से बनी इस ड्रिंक का सेवन करना शुरु कर दें। आप जल्द ही स्लिम बॉडी पा जाएगे।

 homemade tomato juice - India TV Hindi
homemade tomato juice

रेसिपी डेस्क: आज के दौर में हम एक व्यक्ति चाहता है कि वह मोटा न हो। अगर उनमें से कुछ हो भी जाते है तो कोशिश करते है कि कोई ऐसा उपाय निकल आए। जिससे आपको मेहनत न करनी पडे। साथ ही आसानी से आपका वजन कम हो जाएं।

ये भी पढ़े-

कई लोगों के पास इतना समय नहीं हो पाता है कि वह जिम या एक्सरसाइज में अपना समय दे पाएं। तो आप परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम अपनी खबर में ऐसी ड्रिंक लेकर आएं है। जिसका रोजाना सेवन करने से आपका मोटापा छूमंतर हो जाएगा। वो भी बिना मेहनत किए। तो ट्राई करें टमाटर का बना हुआ जूस।

अब आप ये सोच रहे होगे कि इसमें ऐसा क्या है जो आपको मोटापा से निजात दिला देगा तो हम आपको बता दें कि इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और मिनरल्‍स होते हैं जो कि वजन घटाने के लिए बेहद जरुरी तत्‍व माने जाते हैं। इसके अलावा टमाटर आपके शरीर का मैटाबॉलिज्‍म भी बढाता है, जो कि फैट को जल्‍द ही बर्न करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्राल को भी कम करता है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

समाग्री

1. दो टमाटर पके हुए
2. काली मिर्च थोड़ी
3. दो चम्मच शहद

ऐसे बनाएं टमाटर का जूस
सबसे पहले टमाटर तको ग्राइडर में डालकर पीस लें। फिर इसमें काली मिर्च और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। इससे आपको फायदा मिलेगा। अगर आप बिल्कुल फिट होना चाहते है तो कम से कम इसका सेवन दो महीनें करें।   

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल