1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. PHOTOS: भूमि पेडनेकर-मलाइका अरोड़ा व्हाइट ड्रेस में एक दूसरे को दे रही हैं टक्कर

PHOTOS: भूमि पेडनेकर-मलाइका अरोड़ा व्हाइट ड्रेस में एक दूसरे को दे रही हैं टक्कर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2018 07:19 am IST,  Updated : Oct 01, 2018 07:26 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की व्हाइट ड्रेस वाली फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आप भी देखिए दोनों में क्या है खास

fashion and lifestyle- India TV Hindi
fashion and lifestyle

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की व्हाइट ड्रेस वाली फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। भूमि पेडनेकर ने फ्लावर प्रिंट का ऑफ शोल्डर वाली ड्रेस में काफी कहर ढा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा व्हाइट कोट पैंट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। भूमि पेडनकर को उनकी पहली फिल्म 'दम लगा के हईसा' में काफी मोटी एक हाउस व्हाइफ के रोल में थी लेकिन समय-समय के साथ भूमि का सेक्स अंदाज लोगों को अपनी तरफ एट्रेक्ट कर रहा है।

भूमि पेडनेकर इंस्टाग्राम पर अपनी नई- नई सेक्सी फोटो शेयर करती रहती है।भूमि पेडनेकर व्हाइट हॉट ड्रेस में इंस्टाग्राम पर नई फोटो शेयर कर फिर से इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम अपनी नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में भूमि व्हाइट कलर का गाउन पहने और डार्क रेड कलर की लिपिस्टिक में बेहद सुंदर नजर आ रही हैं।

ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर के इस हॉट गाउन में भूमि पेडनेकर की खूबसूरती फैन्स को दीवाना बनाने के लिए काफी है।भूमि की यह फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।एक्ट्रेस भूमि की इस लेटेस्ट फोटो को कुछ ही घंटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

इससे पहले भूमि पेडनेकर ने ब्लैक ट्रांसपेरेट ड्रेस में अपनी बेहद बोल्ड और हॉट शेयर की थी।इस फोटो में भी भूमि काफी हॉट लग रही हैं।वहीं भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो खबर आ रही है कि भूमि राकेश शर्मा पर बन रही बायोपिक में नजर आ सकती है।

बॉलीवुड की हॉट ऐक्ट्रेस और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर रही हैं। बता दें कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से ही पिछले दिनों हेडलाइन में छा गईं मलाइका।

दरअसल पिछले दिनों मलाइका के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वह काफी हॉट नज़र आ रही हैं।

हालांकि मलाइका तो मलाइका हैं और वह अपने बोल्ड साइड को शो करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं।('हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान काजोल का ये अंदाज फैंस को आया पसंद)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल