1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रुबिना दिलैक का पिंक साड़ी में ग्लैमरस अंदाज, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

रुबिना दिलैक का पिंक साड़ी में ग्लैमरस अंदाज, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2021 07:56 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 07:56 am IST

रुबीना दिलैक का लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। वह पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रुबिना दिलैक पिंक साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ- India TV Hindi
रुबिना दिलैक पिंक साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ Image Source : INSTAGRAM/RUBINADILAIK

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह इन दिनों शक्ति - अस्तित्व के एहसास में सौम्या के रूप में वापस आ गई है। वहीं इन दिनों अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में ही रूबीना ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की। जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। 

रूबीना के लेटेस्ट लुक की बात करे तो उन्होंने पिंक कलर की खूबसूरत फ्रिल साड़ी पहनीं। इस लुक के साथ रूबीना ने पिंक कलर की एंबाइड्री वेस्ट बैग कैरी किया। 

डैमेज और गिरते बालों से हैं परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नारियल तेल का इस्तेमाल, पाएं लंबे-घने काले बाल

रुबिना के मेकअप की बात करे तो उन्होंने लाइट मेकअप, पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ रोज़ी चिक्स के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाई। वहीं ब्लैक कलर के चश्मे के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

रूबीना ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'एक बार किसी ने मुझसे कहा था, मुझे नकारात्मक भूमिकाएं करनी चाहिए क्योंकि मेरा चेहरा कठोर है, मैंने चुपचाप जगह छोड़ दी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा…।'

 

रात को सोने से पहले स्किन पर यूं लगाएं एलोवेरा और हल्दी, पाएं खिला-खिला चेहरा

रूबीना अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के कारण भी फैंस के दिलों में राज़ करती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई ऐसे लुक्स शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

कुछ दिनों पहले रुबीना अपने पति अभिनव के साथ पंजाब गई थीं। उन्होंने काम के कारण कई महीनों तक अलग रहने के बाद उनके पुनर्मिलन पर खुशी व्यक्त करते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल