1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लाइवली के पास खुद का स्टाइलिस्ट नहीं

लाइवली के पास खुद का स्टाइलिस्ट नहीं

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2015 07:51 pm IST,  Updated : Apr 22, 2015 08:47 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लैक लाइवली इस बात से खुश हैं कि उन्होंने अपने लिए कोई निजी स्टाइलिस्ट नहीं रखा है, क्योंकि इससे उन्हें कई डिजाइनरों से मिलने जुलने और दोस्ती करने में मदद मिलती

क्यों लाइवली के पास...- India TV Hindi
क्यों लाइवली के पास खुद का कोई स्टाइलिस्ट नहीं

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लैक लाइवली इस बात से खुश हैं कि उन्होंने अपने लिए कोई निजी स्टाइलिस्ट नहीं रखा है, क्योंकि इससे उन्हें कई डिजाइनरों से मिलने जुलने और दोस्ती करने में मदद मिलती है। इस बहाने वह कई डिजाइनरों से पोशाकों के बारे में सलाह ले सकती हैं।

लाइवली ने कहा, "मेरे पास अपना स्टाइलिस्ट नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं होने से मैं कई सारे डिजाइनरों से अच्छी दोस्ती कर लेती हूं। फिर चाहे वह क्रिश्चियन लॉबौटीन हो या लॉरिएन श्वाटर्ज। आम तौर पर यह होता है कि आपका स्टाइलिस्ट आपकी तरफ से डिजाइनरों से मिलता है, लेकिन मैं यह काम खुद करती हूं।"

लाइवली ने बताया, "जब भी मुझे किसी समारोह में जाना होता है मैं उन्हें फोटो भेजती हूं और सलाह लेती हूं कि किस मौके के लिए कौन सी पोशाक ठीक रहेगी।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, लाइवली के फैशन और उनकी पसंद की हमेशा सराहना की जाती है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वह बहुत ज्यादा फैशन के चक्करों में नहीं पड़ती और अपनी पसंद के पोशाक पहनती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल