1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अगर आप ब्लैक हैड्स से निजात पाना चाहते है तो टोस्ट फेसपैक का करें इस्तेमाल

अगर आप ब्लैक हैड्स से निजात पाना चाहते है तो टोस्ट फेसपैक का करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2015 09:23 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 09:26 pm IST

नई दिल्ली: आप रोज अपने ब्रेकफास्ट या फिर जब कभी भी भूख लगती है तो झट से ब्रेड और बटर या फिर टोस्ट चाय और दूध के साथ खा लेते है। आपको ये बात जानकर

bread - India TV Hindi
bread

नई दिल्ली: आप रोज अपने ब्रेकफास्ट या फिर जब कभी भी भूख लगती है तो झट से ब्रेड और बटर या फिर टोस्ट चाय और दूध के साथ खा लेते है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि यह आपके सौंदर्य के लिए एक औषधि से कम नही है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन संबंधी कई समस्याओं से निजात पा सकते है।

ये भी पढ़े- आईब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

ब्रेड का इस्तेमाल फैसपैक के रूप में करने से आपके चेहरे के ब्लैक हैड्स के साथ-साथ आपके चेहरे का निखार दो गुना बढ़ जाएगा। साथ ही आपका चेहरा कोमल भी हो जाता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट शालिनी सिंह एक ऐसे फेसपैक के बारे में बता रही है। इस फेसपैक में ब्रेड, ओटमील और दूध का इस्तेमाल किया जाता है।

जिसके कारण इसमें मौजूद ब्रेड आपकी स्किन की गंदगी, ऑयल सब निकाल देता है। साथ ही यह स्किन के रोम छिद्रो को खोल देता है। जिससे आपके चेहरे में मुहांसों की समस्या भी नहीं होती है। साथ ही डेड सेल्स भी बाहर निकल जाते है। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के ब्लैक हैड्स के साथ ही समस्या से निजात मिल जाएगा। जानिए इस फेसपैक के बारें में।

इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स लें और उसमें एक चम्मच ओटमील और दो चमम्च दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे में अच्छी तरह से लगाएं। कोई भी भाग छूट न पाएं। इसे कम से कम 15 मिनट चेहरे में लगा रहेने दे।

इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। अगर आप अच्छा प्रभाव चाहते है तो सप्ताह में कम से कम 3 बार इस फेसपैक का इस्तेमाल करें। जल्द ही आपको इसका प्रभाव दिखने लगेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल