1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2019: कांस में ऐश्वर्या के फिश कट गाउन से ज्यादा इन चीजों के कारण छा गई सोशल मीडिया पर

Cannes 2019: कांस में ऐश्वर्या के फिश कट गाउन से ज्यादा इन चीजों के कारण छा गई सोशल मीडिया पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 05:55 pm IST,  Updated : May 20, 2019 05:55 pm IST

ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो उन्होंने  Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन में एंट्री की। इस वन-शोल्डर फिश-कट गाउन में ऐश्वर्या का लुक बेहद खास था, लेकिन आउटफिट से नजरें हटाकर जरा उनके ईयर मेकअप पर ध्यान दें।

Aishwarya rai, cannes 2019- India TV Hindi
Aishwarya rai

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में ऐश्वर्या रॉय के लुक का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। फाइनली वो वक्त आ गया था जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ गोल्ड फिश कट गाउन में नजर आईं।

ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो उन्होंने  Jean-Louis Sabaji के गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन में एंट्री की। इस वन-शोल्डर फिश-कट गाउन में ऐश्वर्या का लुक बेहद खास था, लेकिन आउटफिट से नजरें हटाकर जरा उनके ईयर मेकअप पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: प्रियंका चोपड़ा ने कांस में पति निक का साथ छोड़ इस शख्स के साथ खिंचाई ऐसे तस्वीर, जानें कौन है ये?

बिना ईयररिंग्स के ऐश्वर्या ने अपने कानों को मेकअप से हाईलाइट किया। उनके एक कान को गोल्ड ग्लिटर से पूरी तरह सजाया गया है और बीच में डायमंड स्टोन है। वहीं दूसरे कान पर डायमंड स्टोन के साथ सिर्फ पियर्सिंग की जगह गोल्ड ग्लिटर है।

इसके अलावा हाथों में एक दम हटकर अंगूठी पहने हुए नजर आईं। ऐश ने जो अंगूठी पहनी उसमें मेढ़क बना हुआ था।

Aishwarya rai
Aishwarya rai

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपडा को कांस में रेड कलर की ड्रेस में देखकर निक खुद को नहीं कर पाए कंट्रोल, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

ऐश्वर्या का ये लुक कांस में बिल्कुल ही अलग था। ऐश हमेशा कांस में नया लुक का मेकअप ट्राई करती है। इससे पहले वह पर्पल लिपस्टिक में नजर आईं थी। जिसके कारण काफी ट्रोल भी हुई थी।

ऐश्वर्या के पूरे लुक की बात करें तो ब्रॉन्ज लुक के साथ ग्लिटर आईशैडो और ब्लैक लाइनर से अपने आई मेकअप को बोल्ड बनाया। उनकी आईब्रो और मस्करा परफेक्ट था। उन्होंने अपने लिप्स को ब्राउन ग्लोसी न्यूड लिपस्टिक से सजाया।

हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो ऐश्वर्या के बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट करके स्लीक ओपन लुक दिया गया था।

ऐश्वर्या ने ज्वैलरी Boucheron and sleek की थी। उनके लुक को आस्था शर्मा ने स्टाइल किया था।

ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने भी एक येलो फ्रॉक पहनी थी, जिसके साइड में एक बड़ा-सा फूल बना था और पीछे बो था। अपनी मॉम की तरह आराध्या भी क्यूट डीवा लग रही थीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल