1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Split Ends Remedy: चॉकलेट सिर्फ खाने के ही नहीं बल्कि यूं इस्तेमाल कर पाएं दो मुंहे बालों से हमेशा के लिए निजात

Split Ends Remedy: चॉकलेट सिर्फ खाने के ही नहीं बल्कि यूं इस्तेमाल कर पाएं दो मुंहे बालों से हमेशा के लिए निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 29, 2019 11:09 am IST,  Updated : Apr 29, 2019 11:09 am IST

अगर आप भी  दो मुंहे बालों की समस्या से जूझ रही हैं आप चॉकलेट का इस्तेमाल कर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकती है। जी हां चॉकलेट हर किसी को पसंद होती है। लेकिन इसे आप बालों में इस्तेमाल कर दोमुहें बालों से आसानी से निजात पा सकती है। जानें इस उपाय के बारें में।

Chocolate- India TV Hindi
Chocolate

Split Ends Remedy: ज्यादातर लड़कियों को लंबे बाल पसंद होते हैं, हालांकि इनका ध्यान रखना बहुत मुश्किल होता है। सबसे बड़ी समस्या दो मुंहे बालों(Split Ends) की होती है, जो बालों के लुक को तो बिगाड़ता है ही साथ ही में बार-बार हेयरकट लेने से बालों के लंबा होने में भी ज्यादा समय लग जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं आप चॉकलेट का इस्तेमाल कर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकती है। जी हां चॉकलेट हर किसी को पसंद होती है। लेकिन इसे आप बालों में इस्तेमाल कर दोमुहें बालों से आसानी से निजात पा सकती है। जानें इस उपाय के बारें में।

हेयरमास्क बनाने के लिए सामग्री

  • आधा बाउल चॉकलेट (Chocolate)
  • एक चम्मच दही
  • 3 विटामिन ई कैप्सूल

ऐसे बनाएं हेयर मास्क

सबसे पहले चॉकलेट को Melt करने के लिए एक बाउल में गर्म पानी लें और उसके ऊपर दूसरी बाउल रखकर उसमें चॉकलेट डाल दें। वह थोड़ी देर में खुद पिघल जाएगी। इसके बाद इसमें एक चम्मच दही और विटामिन ई डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

ये भी पढ़ें- इस गर्मी में सभी तरह की स्किन टैनिंग को दूर करेगा टमाटर, ऐसे करें यूज़

ऐसे लगाएं बालों में
अब इसे आप छोटी पॉलिथीन या फिर जिप वाली पॉलिथीन लेकर इसमें चॉकलेट पेस्ट डालें। इसके बाद अपने बालों को 2 भागों में करके पौनीटेल बना लें। बालों को थोड़ा सा नीचे की तरह मोडकर इस पॉलिथीन के अंदर डालकर रबड़ लगा लें। जिससे कि यह निकले नहीं। अब दोनों साइड ऐसे ही करके उसी की अंदर बालों को अच्छे से चॉकलेट लगा लें।

ऐसे कम से कम 10 मिनट लगा रहने के बाद बालों को साफ पानी और शैंपू से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिना किसी साइड इफेक्ट्स के घर पर इन 5 तरीकों से बालों को करें स्ट्रेट, कुछ दिनों के अंदर दिखेगा फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल