मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपकमिंग मूवी 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें जुहू में फिल्म को प्रमोट करते देखा गया, लेकिन दीपिका अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो गई हैं और उस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
Related Stories
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने ब्लू कलर की डेनिम के साथ व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट पहनी है। इसके ऊपर उन्होंने ब्लैक कलर का कोर्सेट पहना हुआ है। दीपिका ने ब्लैक कलर की हील्स भी पहनी है, जिस पर रिबन लगे हुए हैं। उन्हें इस लुक के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Watch: वरुण धवन ने बर्फ पर स्केटिंग करते हुए की रैपिंग, फैंस ने दी संभलने की सलाह

एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'सब्जी खरीदने भी बेहतर ड्रेसअप होकर जाते हैं... मतलब कुछ भी!' वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, 'ये रणवीर सिंह का असर है।'


बता दें कि 'छपाक' में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी नज़र आएंगे। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के वास्तविक जीवन पर आधारित है।
'तानाजी' से होगी टक्कर
10 जनवरी को ही साल 1670 की सिंहनाद की लड़ाई पर आधारित फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' रिलीज होगी। फिल्म में स्टार जोड़ी काजोल और अजय साल 2010 के बाद फिर से एक साथ नजर आएंगे