1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण ने करवाया लेटेस्‍ट फोटोशूट, Stunning Look पर आया फैंस का दिल

दीपिका पादुकोण ने करवाया लेटेस्‍ट फोटोशूट, Stunning Look पर आया फैंस का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 10:45 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 10:45 pm IST

Deepika Padukone Photos: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्‍वीर शेयर की है। इस फोटो में वह पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

Deepika Padukone Look: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें इस बात का अच्छी तरह से अंदाजा है कि कुछ इवेंट में किस लुक में नजर आना है। अपने खूबसूरत और स्टाइलिश फैशन के कारण हर किसी का वह दिल जीत लेती है। ऐसी ही कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इन तस्‍वीरों में उन्‍होंने पिंक कलर का जंप सूट पहना है जिसमें वह लाजवाब नजर आ रही हैं।

दीपिका के पूरे लुक की बात करें ऑफ शोल्डर फ्रिल पिंक कलर का टॉप के साथ ऑरेंज कलर के जंप सूट में नजर आईं। जो कि डिजाइनर गौरी अनामिका के कलेक्शन में से एक है। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ कानों में पर्ल ईयररिंग्स और पैरों पर डार्क पिंक कलर के सैंडल पहने हुए नजर आईं।

दीपिका को स्टाइल Shaleena Nathani ने दी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल