1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में आईं नजर, पिंक कलर के आउटफिट्स में दिखीं बेहद खूबसूरत

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में आईं नजर, पिंक कलर के आउटफिट्स में दिखीं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 04:09 pm IST

दीपिका पादुकोण एक बार अपने लुक से इंप्रेस करने में कामयाब हो गई हैं। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर पिंक कलर के आउटफिट्स पहनकर नजर आईं।

Deepika padukone- India TV Hindi
Deepika padukone Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली एनिवर्सरी गोल्डन टेंपल और तिरुपति में दर्शन करके मनाया था। जिसमें दोनों स्टार्स ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था। जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह गोल्डन टेंपल सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से पहनकर पंहुचे थे। अभी ये तस्वीरें सोशल मीडिया से हटी नहीं कि दीपिका का नया लुक सामने आ गया है। जिसमें  एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में स्पॉट हुई। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने रानी पिंक कलर का सलवार-सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही कुर्ते में गोल्डन धागों से एंब्राइड्री की गई थी। इसके साथ ही मैचिंग पैंट और चुनरी कैरी की हुई हैं।

Deepika padukone
Deepika padukone

दीपिका ने इस लुक के साथ पिंक आईशाइडो के साथ मस्कारा और लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ लोअर मेसी पौनीटेल के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर एक लुक में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह दिखे हैं बेस्ट, देखें कुछ चुनिंदा तस्वीरें

Deepika padukone
Deepika padukone

दीपिका यह बात अच्छी तरह से जानती है कि कब किस लुक में बेस्ट लगना है। यह रानी पिंक कलर उनकी खूबसूरती को कई ओर गुना बढ़ा रहा है। 

जाह्नवी कपूर लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आईं बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

Deepika padukone
Deepika padukone

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोपिक '83' में उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल