1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण ने पहनी गोल्डन-व्हाइट कॉम्बिनेशन की साड़ी, ये एक्ट्रेस भी पहन चुकी है अपनी शादी सेरेमनी में

दीपिका पादुकोण ने पहनी गोल्डन-व्हाइट कॉम्बिनेशन की साड़ी, ये एक्ट्रेस भी पहन चुकी है अपनी शादी सेरेमनी में

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Nov 28, 2018 09:11 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 09:19 pm IST

दीपिका के इस खूबसूरत साड़ी और चुनरी को डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। लेकिन क्या आप जानते है इससे पहले भी सोनम कपूर अपने शादी के एक फंक्शन में इस कांम्बिनेशन को पहन चुकी है।

DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: दीपिका-रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्शन से पहली तस्वीर सामने आ गई है। जिसमें यह क्यूट कपल गोल्डन व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आ रहे है। दीपिका के इस खूबसूरत साड़ी और चुनरी को डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। लेकिन क्या आप जानते है इससे पहले भी सोनम कपूर अपने शादी के एक फंक्शन में इस कॉंम्बिनेशन को पहन चुकी है।  

दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई गोल्डन व्हाइट साड़ी पहनी है। इसके साथ दीपिका ने ऊपर से एक चुनरी ले रखी है। साड़ी पूरी व्हाइट है। जिसमें गोल्डन बॉर्डर लगाया गया है। वहीं काम उनकी चुनकी पर किया गया है। इस लुक के साथ दीपिका ने गोल्डन ज्वैलरी पहनी है। जिसमें पर्ल लगे हुए है। वहीं गोल्डन और व्हाइट कलर की खूबसूरत ईयररिंग्स पहनी हुई है। जो कि इन्हीं के कलेक्शन में से एक है। (#DeepVeer Mumbai Reception: खूबसूरत गोल्डन व्हाइट साड़ी में नजर आई दीपिका पादुकोण, एक टक देखते रह गए रणवीर सिंह )

अब बात करते है सोनम कपूर की तो आपके बता दें कि  संगीत सेरेमनी में आइवरी कलर के साथ गोल्डन के कॉम्बिनेशन वाले लहंगे में पहना। जिसमें किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।  इसके साथ ही उन्होने गले में पर्ल और कुंदन का चोकर नेकलेस पहना था। जो कि उनपर काफी जच रहा था।

आपको बता दें कि इस ड्रेस को डिजायन अबु जानी और संदीप खोसला है। इन्होंने एक मैगजीन को बताया कि सोनम की इस सिल्वर और गोल्ड ड्रेस को बनाने में पूरे 18 माह लगे है। जी हां सोनम ने इस लहंगा का आर्डर 2 साल पहले ही दे दिया था।

डिजायनर्स ने कहा कि यह उनकी सबसे पसंदीद फेवरेट है और यह एक फैंटसी पीस है। जो कि शुभ अवसर पर सोनम पर बखूबी जच रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल