1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डिजाइनर ने ज्वैलरी की सीरिज के जरिए दिया पीएम मोदी को सम्मान

डिजाइनर ने ज्वैलरी की सीरिज के जरिए दिया पीएम मोदी को सम्मान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2016 02:21 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 02:22 pm IST

डिजाइनर मुस्कान अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर आभूषणों की श्रृंखला में कदम बढ़ाया है। उनका मानना है कि मोदी हमारी पीढ़ी के 'सुपरहीरो' हैं। डिजाइनर ने अपने बयान में कहा, "मोदी ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री मोदी से हर कोई किसी न किसी तरह प्रेरित हो रहा है। कोई उनके जीवन से प्रेरित हो रहा है, तो कोई उनके द्वारा किएं जा रहे है कार्यों से प्रेरित हो रहा है। चारों तरफ मोदी लहर चल रही है। अभी तक आपने मोदी पटाखे, पतंगे आदि देखे और सुने होगे, लेकिन एक डिजाइनर ने पीएम मोदी को कुछ अलग तरीके से ही सम्मान दिया। जी हां मुस्कान अग्रवाल नाम की इस डिजाइनर ने पीएम मोदी नाम से ज्वैलरी की एक सीरिज शुरु की है। जिसकी कीमत भी बहुत ही कम है। वह पीएम मोदी को 'सुपरहीरो' मानती है।

ये भी पढ़े-

डिजाइनर मुस्कान अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर आभूषणों की श्रृंखला में कदम बढ़ाया है। उनका मानना है कि मोदी हमारी पीढ़ी के 'सुपरहीरो' हैं। डिजाइनर ने अपने बयान में कहा, "मोदी ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इस वर्ष कालाधन से निपटने के लिए उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। मोदी हमारी पीढ़ी के सुपर हीरो हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं मोदी का अभिवादन करने के लिए आभूषणों को कम कीमत के रेंज में बनाने का फैसला किया है।"

मोदी से प्रेरित अग्रवाल का नया संग्रह सैनिक फार्म्स और खान मार्केट के उनके स्टोर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत की शुरुआत 2000 रुपये से होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल