1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चांदी की खोई हुई चमक लानी है वापस, तो अपनाएं ये टिप्स

चांदी की खोई हुई चमक लानी है वापस, तो अपनाएं ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 22, 2016 01:35 pm IST,  Updated : Dec 22, 2016 01:35 pm IST

चांदी की देखभाल सोने से ज्यादा करनी पड़ती है। चांदी के बर्तन, गहने और सजावटी आइटम्स की भी अपनी एक खास जगह है लेकिन इसके साथ समस्या यहआती है कि ये बहुत जल्दी काले हो जाते हैं। अगर आपके घर में चांदी है, तो ऐसे रखें चमकदार

silver- India TV Hindi
silver

नई दिल्ली: शादियों कै मौसम हो या फिर ऐसे ही कोई त्योंहार। इन मौकों में लोग सोना, चांदी लेना नहीं भूलते है। फिर चाहे वह खुद को लिए लेना हो या फिर किसी को गिफ्ट में देना हो। नोटबंदी के आने के पहले की बात करें, तो सबसे ज्यादा सोना गिफ्ट के तौर पर देना पसंद किया जाता है, लेकिन अब इसकी जगह चांदी ने ले ली है।

ये भी पढ़े-

चांदी की देखभाल सोने से ज्यादा करनी पड़ती है। चांदी के बर्तन, गहने और सजावटी आइटम्स की भी अपनी एक खास जगह है लेकिन इसके साथ समस्या यहआती है कि ये बहुत जल्दी काले हो जाते हैं। अगर आपके घर में चांदी है और उसे काली होने से बचाना है या काली हो गई है, तो अपनाएं ये टिप्स।

  • चांदी के गहने या अन्य सामान को साफ करने के लिए हमेशा सूखे और मुलायम कपड़े का प्रयोग करें । कभी भी किसी केमिकल या एसिड जैसे पदार्थों का प्रयोग ना करें।
  • चांदी एक बहुत ही कोमल धातु है इसलिए बेहतर होगा की आप इसे गंदे हाथों से ना छुएं या दस्ताने पहन कर ही छुएं।
  • नमक चांदी को साफ करने के लिए जादुई रूप से काम करता हैं।
  • चांदी को हमेशा साफ सुथरी जगह पर ही रखें और हो सके तो इसे बटर पेपर या सॉफ्ट कपड़े में लपेटकर रखें।
  • चांदी को कभी भी प्लास्टिक में लपेट कर ना रखें और बहुत अधिक गर्म स्थान पर भी नहीं रखें।
  • टूथ पेस्ट चांदी की बहुत अच्छी सफाई कर देता है बस अपने चांदी के सामान पर टूथपेस्ट लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।
  • बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिला कर इसका पेस्ट बना लें फिर इसे चांदी के गहनों, बर्तनों पर लगाकर किसी साफ कपड़े से पोंछ दें। यह चांदी की चमक को दुगना कर देगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल