1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'धड़क' की रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने कराया है फोटोशूट, देखें तस्वीरें

'धड़क' की रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने कराया है फोटोशूट, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2018 12:13 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 12:13 pm IST

हाल में ही जाह्नवी और ईशान ने हार्पर मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया। जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां ईशान खट्टर में हर लुक में शानदार लग रहे हैं। वहीं जाह्नवी किसी ने कम नहीं लग रही है। देखें तस्वीरें...

jhanvi and ishaan  photoshoot- India TV Hindi
jhanvi and ishaan

नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ''धड़क' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके कोस्टार है शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर। यह दोनों  इस समय अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इनकी फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमा घरों में आने वाली है।

हाल में ही दोनों से हार्पर नामक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया। जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। जहां ईशान खट्टर में हर लुक में शानदार लग रहे हैं। वहीं जाह्नवी किसी ने कम नहीं लग रही है। आपको बता दें कि ईशान और जाह्नवी का एक साथ यह पहला फोटोशूट है।

इस मैग्जीन में फोटोशूट के साथ-साथ दोनों से यह भी बताया कि उन्हें धड़क फिल्म कैसे मिली।

हार्पर मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें ईशान और जाह्नवी की जोड़ी कमाल की लग रही हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले ईशान खट्टर फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में दिख चुके हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। ये फिल्म मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रिमेक है। वहीं जाह्नवी की यह डेब्यू फिल्म है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल