1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्दन का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

गर्दन का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 02:58 pm IST

अगर आपकी गर्दन का रंग बाकी शरीर की तुलना में काला पड़ रहा है और आप अपनी काली गर्दन से परेशान है तो यह आसान उपाय अपना कर कुछ ही मिनटों में आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

dark neck- India TV Hindi
गर्दन का कालापन हटाएंगे ये घरेलू नुस्खे Image Source : INDIA TV

जब आप अपने चेहरे और गर्दन के रंग को देखते हैं तो अलग-अलग नजर आता है। ऐसे में शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। आमतौर पर हम अपने चेहरे को साफ करके चमका तो लेते हैं। लेकिन जो पीछे रह जाता है वह है हमारी गर्दन जिसकी सफाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। गर्मियों के दिनों में जब पसीने की वजह से गर्दन पर मैल जमने लगती है तो वहां कि स्‍किन काली पड़ जाती है। चेहरे के साथ-साथ गर्दन को भी साफ रखना बेहद जरूरी होता है।

अधिर देर तक धूप में रहने से, प्रदूषण से और केमिकल मिला हुआ स्किनकेयर प्रोडक्ट का अत्यधिक इस्तेमाल करने से गर्दन में कालापन हो सकता है। अगर आपकी गर्दन का रंग भी बाकी शरीर की तुलना में काला पड़ रहा है और आप अपनी काली गर्दन से परेशान हैं तो घबराइए मत यह आसान उपाय अपना कर कुछ ही मिनटों में आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

आइए जानते हैं गर्दन का कालापन हटाने के लिए कुछ कारगार घरेलू नुस्खे।

एलोवेरा

एलोवेरा में एलोइसिन होता है। ऐलोवेरा त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर अपनी गर्दन पर कुछ देर मालिश करें। इसके बाद लगभग 10 मिनट के बाद पानी से धो लें। 

सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी  फायदेमंद होता है। ये एक्फोलिएटिंग गुण से भरपूर होते हैं जिसके कारण यह गर्दन के कालेपन से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप सेब का सिरका पानी में मिला लें उसके बाद रूई की मदद से इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पानी से धो लें। आप इसका दिन में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vastu Tips: घर के अंदर इस दिशा में लगाएं फाउंटेन, परिवार में हमेशा खुले रहेंगे तरक्की के रास्ते 

दूध

दूध, छाछ और यहां तक ​​कि खट्टा दूध भी त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है क्योंकि इनमें लैक्टिक एसिड होता है। आप दूध को रूई की मदद से इसे अपनी गर्दन पर लगाएं और 20 से 30 मिनट के बाद पानी से धो लें। 

बेसन, हल्‍दी और दूध

एक चम्‍मच बेसन, एक चम्‍मच दूध और चुटकी भर हल्‍दी को एक कटोरी में अच्‍छी तरह से मिलाकर पेस्‍ट बना लें। इसके बाद इसे गर्दन पर लगाएं। अब इसे सूखने दें, सूख जाने पर हल्‍के हाथों से रगड़ते हुए निकालें और पीनी से धो दें। आप ऐसा एक सप्‍ताह तक करें, गर्दन के कालेपन से जल्द छुटकारा मिलेगा।

नींबू और शहद

 एक चम्‍मच नींबू और एक चम्‍मच शहद को किसी बर्तन में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 10 मिनट बाद धो दें। इसके इस्तेमाल से एजिंग का असर भी कम होगा।

बेसन और नींबू

 एक चम्‍मच बेसन और एक चम्‍मच नींबू में थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्‍ट बना लें। अब इसे अच्‍छी तरह से गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्‍का मसाज करते हुए साफ कर लें। इसे त्‍वचा साफ होने के साथ-साथ ग्‍लो भी करेगा।

Janmashtami 2021 Wishes: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, ग्रीटिंग्स और मैसेज

बादाम का तेल

गर्दन को साफ करने और कालेपन को हटाने के लिए बादाम का तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल में एमोलिएंट गुण पाया जाता है जो कि त्वचा के रंग और स्किन टोन में सुधार करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सबसे पहले गर्दन को अच्छी तरह साफ कर लें। अब बादाम के तेल या नारियल के तेल से 10 से 15 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से रूई  की मदद से साफ कर लें। 

आलू का रस

आलू का रस त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। आलू में विटामिन-सी होता है जिसके कारण त्वचा को सूरज की  किरणों से बचाने और त्वचा का रंग साफ करने में मदद कर सकता है। सबसे पहले आप आलू को घिस कर इसका रस निकाल लें । इसके बाद इसे गर्दन पर लगा कर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से धो लें।

आइब्रो के डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल