1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं ब्लैकहेड्स, इन टिप्स को फॉलो करने से मिलेगा छुटकारा

चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं ब्लैकहेड्स, इन टिप्स को फॉलो करने से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2021 10:37 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 10:37 pm IST

नाक पर गंदनी जम जाने से या कई बार स्किन पोर्स बंद हो जाने से ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। जानिए, घरेलू उपायों की मदद से इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

blackheads problem - India TV Hindi
ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय  Image Source : INSTAGRAM/#BLACKHEADS

त्वचा से जुड़ी परेशानियों में ब्लैकहेड्स काफी आम है। ये नाक के ऊपर या गाल के कुछ हिस्से में होते हैं। छोटे-छोटे कील की तरह होने की वजह से ये दूर से भले न दिखाई दें। लेकिन, चेहरे की रौकन को कम कर देते हैं। जब त्वचा के पोर्स में तेल और डेड स्किन भर जाता है तब ये समस्या होती है। इससे स्किन काली पड़ जाती है। ब्लैक हेड्स की जड़ें अंदर तक होती हैं, जिसके चलते इन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है। 

प्रदूषण के अलावा हॉर्मोनल बदलाव, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल और त्वचा की सही तरह से देखभाल न करने की वजह से भी ब्लैकहेड्स की समस्या हो  सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है। 

Skincare Tips: मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक, बरसात में देंगे फ्रेश लुक, घर पर ऐसे बनाएं

ब्लैक हेड्स को दूर करने के लिए आसान घरेलू उपाय 

स्टीम 

स्टीम या भाप लेने से त्वचा के ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद मिल सकती है। इससे पोर्स खुल जाते हैं। जिससे डेड स्किन सेल्स को निकालने में आसानी होती है। 

डबल क्लीनिंग 

स्टीम लेने के बाद त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप स्क्रब की मदद ले सकते हैं। स्क्रब से स्किन पोर्स ढीले पड़ जाते हैं। त्वचा को सही तरह से एक्सफोलिएट करने के लिए पहले फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें, फिर स्क्रब की मदद से चेहरा साफ करें। 

मास्क 

ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में पील ऑफ मास्क बेहद कारगर है। इसके लिए आप चारकोल, टी-ट्री आयल और नेचुरल क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ब्लैकहेड्स को तो निकालता ही है, साथ ही बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मददगार है। 

तेल सोखने वाले मास्क ब्लैकहेड्स को जड़ से निकालने में मदद करते हैं। त्वचा से मास्क हटाने के बाद स्किन को मॉश्चराइज जरूर करें। 

पढ़ें अन्य खबरें- 

चेहरे पर आई झुर्रियों और लकीरों को दूर करेगा एवाकाडो का तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

लंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में एक बार लगाएं ये हेयर मास्क, हमेशा रहेंगे काले बाल

मुलायम और चमकदार बाल पाने के लिए इस तरह से इस्तेमाल करें एलाेवेरा-दही हेयर मास्क

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल