1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मानसून में ऑफिस में दिखना चाहती है स्टाइलिश, तो फॉलो करें ये टिप्स

मानसून में ऑफिस में दिखना चाहती है स्टाइलिश, तो फॉलो करें ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2017 02:58 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 02:59 pm IST

नई दिल्ली: काम के व्यस्तता के चलते अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश परिधान पहन कर जाने की योजना के बारे में बस सोचती रह जाती हैं तो ऐसे में कभी-कभी स्कार्फ और आभूषण भी आपके लिए बेहतर एक्सेसरीज साबित होते हैं और मानसून में आपको आकर्षक लुक देते हैं

scarfs- India TV Hindi
scarfs

नई दिल्ली: काम के व्यस्तता के चलते अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश परिधान पहन कर जाने की योजना के बारे में बस सोचती रह जाती हैं तो ऐसे में कभी-कभी स्कार्फ और आभूषण भी आपके लिए बेहतर एक्सेसरीज साबित होते हैं और मानसून में आपको आकर्षक लुक देते हैं। मीशा स्कार्फ ब्रांड की मीशा और त्रिशा खन्ना ने मानसून में स्कार्फ के इस्तेमाल से स्टाइलिश दिखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं। (करें इस टिप्स का यूज और पाएं सिर्फ 7 दिनों में दीपिका की तरह निखार)

  • बारिश के मौसम में मानसून बालों की सुरक्षा करते हैं और साथ ही बेहतरीन एक्सेसरीज भी साबित होते हैं।
  • इस मानसून में हल्के कॉटन मलमल या हैंडलूम के तैयार कॉटन जमदानी स्कार्फ डालें, जो आपको बरसात या धूप से सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही आपके लिए नया फैशन स्टेटमेंट भी बनते हैं।
  • सिंपल परिधान पर झालरदार या फुंदने वाले स्कार्फ को कंधे के चारों ओर डाल लें। यह भी आपको स्टाइलिश लुक देगा।
  • मानसून में आप स्कार्फ को बालों के ऊपर बंदना के रूप में भी बांध सकती हैं।
  • जूड़े या पोनी टेल को इसके चारों ओर पतले स्कार्फ से बांध ले और बाकी बालों को खुला लहराने दें, इससे बरबस ही लोगों का ध्यान आपकी ओर खींचा चला जाएगा।
  • फैशन ज्यूलरी ब्रांड इशर्या की सह-संस्थापिकाएं गौरी और राधिका टंडन ने इस मौसम में पहने जाने वाले सही आभूषण चुनने के बारे में ये सुझाव दिए हैं :
  • हल्के लेकिन बड़े गोल छल्लेदार या बाले वाले हूप ईयर रिंग इस मंौसम में प्रचलन में रहेंगे।
  • खूबसूरत जडा़ऊ रत्न वाले छोटे ईयर स्टड आपके व्यक्तिव में चार चांद लगा सकते हैं।
  • आप चाहें तो गले में तो कई लेयर वाली चेन और हाथों में मल्टी फिंगर रिंग (एक ऐसी अंगूठी जो एक से ज्यादा उंगलियों को कवर कर ले) को भी पहन सकती हैं, जो आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल