1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Golden Globe Award 2019: एक बार फिर लेडी गागा ने अपने ड्रेस से मैच करते हुए कलर कराएं बाल, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में दिखा ये अंदाज

Golden Globe Award 2019: एक बार फिर लेडी गागा ने अपने ड्रेस से मैच करते हुए कलर कराएं बाल, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में दिखा ये अंदाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 04:08 pm IST

 Golden Globe Award 2019: अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान लेडी गागा हमेशा की तरह अपने ड्रेस और बालों के साथ एक्सपेरीमेंट करती हुई नजर आईं। देखें तस्वीरें।

Lady Gaga- India TV Hindi
Lady Gaga Image Source : INSTRAGRAM

Golden Globe Award 2019: हर साल की तरह इस साल भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जिसमें हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी से शिरकत की। हर कोई स्टाइलिश अंदाज में नजर आया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। लेकिन एक हस्ती ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जी हां लेडी गागा हर बार की तरह इस बार फिर अपने लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट किया। जिसमें वह काफी अलग नजर आईं।

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान लेडी गागा हमेशा की तरह अपने ड्रेस और बालों के साथ एक्सपेरीमेंट करती हुई नजर आईं। उन्होंने Valentino Couture कलेक्शन से पर्पल कलर का स्ट्रेपलेस लॉन्ग ट्रेल गाउन कैरी किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने Tiffany & Co कलेक्शन का डायमंड नेकपीस पहन रखा था जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था।

इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को ड्रेस की मैचिंग कलर यानी स्काई ब्लू अपने बालों को हाई लाइट्स भी कराया। जिन्हें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि लेडी गागा जो भी एक्सपेरिमेंट करती है वो एक दम परफेक्ट होते है।

आपको बता दें कि लेडी गागा की फिल्म A Star Is Born के Shallow ने ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है ।

लेडी गागा Golden Globes अवॉर्ड पाने के बाद सिंगर लेडी गागा भावुक हो गईं। जिसका वीडियो उनके फैंस ने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर के साथ स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं आलिया भट्ट, इस बैग की कीमत करीब 1 लाख रुपए

मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी रिलीज होने से पहले गोल्डन साड़ी में कहर बरपाती नजर आईं कंगना रनौत, देखें तस्वीरें

फिल्मफेयर के कवर पेज के कारण ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने दी ये सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल