1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फिल्मफेयर के कवर पेज के कारण ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने दी ये सलाह

फिल्मफेयर के कवर पेज के कारण ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने दी ये सलाह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 03, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 04:11 pm IST

Deepika Padukone Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के लिए जानी जाती है। जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार अपने फोटोशूट के कारण ट्रोल हो गई।

Deepika Padukone filmfare photoshoot- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTRAGRAM

Deepika Padukone Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के लिए जानी जाती है। जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन रणवीर सिंह से शादी करने के बाद उनके फैंस उनकी स्टाइल को लेकर नाराज नजर आएं। शादी के कुछ ही दिनों बाद दीपिका ने जीक्यू मैक्जीन के बिकनी फोटोशूट कराया था। जिसमें वह हॉट और बोल्ड नजर आ रही थी, लेकिन फिल्मफेयर मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट के कारण वह सुर्खियों में आ गई है। वैसे तो इस फोटोशूट में दीपिका काफी स्टनिंग नजर आ रही है, लेकिन उनकी फिटनेस और लुक देखकर वह काफी ट्रोल हो गई है।

फिल्मफेयर के लिए कराए गए फोटोशूट में दीपिका अर्बन लुक में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बहुत सारे लोग दीपिका के इस लुक से निराश भी हैं।

दीपिका इस फोटोशूट में कई लुक में नजर आईं। जहां एक ओर ब्लू कलर की मिरर ड्रेस को करीना कपूर की कॉपी बताया जा रहा है। जो कि  Atelier Zuhra ब्रांड की है। जिसके साथ उन्होंने मल्टीकलर जैकेट कैरी किया हुआ है।

Deepika Padukone filmfare photoshoot
Image Source : INSTRAGRAMDeepika Padukone

दीपिका की इन तस्वीरों में लोग उन्हें कुपोषित कह रहे है। वहीं कई सलाह दे रहे है कि हेल्थ पर थोड़ा अपना ध्यान दें। इसके साथ यह भी बता रहे है कि कैसे आप खुद को फिट रख सकती है।

वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, आपके चेहरे को क्या हो गया है। वहीं एक यूजर से कमेंट किया, 'यह क्या पहने हुए है। बहुत ही डरावनी लग रही हैं।'

1826 घंटे में तैयार हुआ था प्रियंका चोपड़ा का 24 लाख मोती जड़ा हुआ क्रिश्चियन वेडिंग गाउन, मेकिंग Video हुआ वायरल

न्यू ईयर पार्टी में करीना कपूर ने लगाया हॉटनेस का तड़का, नीले रंग की थाई स्लिट ड्रेस की कीमत 9 लाख से ज्यादा

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने स्टाइलिश लुक में मनाया बर्थडे और न्यू ईयर, पहनी इतनी कीमत की यह खूबसूरत स्कर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल